फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   careful Stale meat is being sold in the city

सावधान! शहर में बेचा जा रहा है बासी मीट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
careful Stale meat is being sold in the city
hen
हल्द्वानी। लगता है मीट विक्रेताओं को प्रशासन का जरा भी खौफ नहीं है। बासी मीट पकड़ने को अभी महीनभर भी नहीं हुआ कि फिर से मीट विक्रेता लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने पर उतारू हो गए। बृहस्पतिवार को मीट की दुकानों में फिर छापेमारी हुई। इस दौरान 400 किलो से अधिक बासी मीट बरामद हुआ। 14 दुकानदारों का चालान कर बीस हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

एसडीएम विवेक राय के नेतृत्व में नगर निगम और खाद्य विभाग के अधिकारियों ने एरोड्रम रोड स्थित दुकान से छापेमारी अभियान शुरू किया। अलग-अलग दुकानों में पड़े छापे के दौरान लगभग 400 किलो बासी मीट, मुर्गों के पैर, बकरों के सिर, चर्बी, कलेजी और अंतड़ियां बरामद हुई। एसडीएम राय ने बताया कि बासी मीट बड़े फ्रिजरों में रखा गया था। टीम में नगर आयुक्त सीएस मर्तोलिया समेत खाद्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

कहां क्या मिला
- एरोड्रम रोड स्थित नैनी चिकन शाप से मुर्गे के सिर, पैर, कलेजी, आंतें और पंख समेत 85 किलो पुराना मीट
-कुमाऊं फ्रेश झटका चिकन मटन शाप से लगभग 25 दिन पुरानी 70 किलो चर्बी समेत 50 किलो बासी मीट
-आरके चिकन मटन शाप से 180 किलो बासी मांस
जरनल स्टोर से मांस से भरा फ्रिज बरामद
हल्द्वानी। एसडीएम विवेक राय ने बताया कि छापे के दौरान ब्लाक कार्यालय परिसर के समीप एक जरनल स्टोर से मांस से भरा फ्रिज बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि फ्रिज में रखा गया मांस पास में ही स्थित आरके चिकन मटन शाप का था। फ्रिज में बकरों की टांगें, सिर, चर्बी समेत लगभग 180 किलो मीट था। एसडीएम ने बताया कि फ्रिज को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छापे की भनक से मछली बाजार में गिरे शटर
हल्द्वानी। छापे की खबर से मछली बाजार में एक के बाद एक शटर गिरने लगे और कुछ देर पहले तक चहल पहल वाली इस बाजार में देखते ही देखते सन्नाटा पसर गया। अधिकारियों की टीम जब इस बाजार में पहुंची तो बाजार बंद देख लौट गई।

छापे में लगभग चार सौ किलो से अधिक बासी मीट बरामद हुआ है। इसे ट्रचिंग ग्राउंड में गड्ढा खोदकर दबा दिया जाएगा। जिन दुकानदारों का एडीएम कोर्ट का चालान हुआ है उनके खिलाफ एडीएम की कोर्ट में मुकदमा चलेगा। इस मुकदमे का निर्णय होने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-विवेक राय एसडीएम हल्द्वानी

हल्द्वानी एरोड्रम रोड स्थित मीट की दुकान में छापेमारी के दौरान फ्रीजर से बासी मांस बरामद करते ख?

हल्द्वानी एरोड्रम रोड स्थित मीट की दुकान में छापेमारी के दौरान फ्रीजर से बासी मांस बरामद करते ख?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed