फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   car. pilgrims. returning. Kainchi Dham. overturned. highway.

Nainital News: कैंची धाम से लौट रहे श्रद्धालुओें की कार हाईवे पर पलटी

Tue, 25 Mar 2025 02:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 25 Mar 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
car. pilgrims. returning. Kainchi Dham. overturned. highway.
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। कैंची धाम से सोमवार सुबह लौट रहे हापुड़ के श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में कार सड़क पर तीन बार पलट गई। इस हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना का कारण कार चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर हापुड़ निवासी से घर लौट रहे थे। कार में हर्ष शर्मा, सरवन शर्मा, हिमांशु शर्मा, दिव्यांशु शर्मा और सचिन आत्रो सवार थे। इसी समय चालक को झपकी आ गई और राष्ट्रीय राजमार्ग 109 मोटाहल्दू के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद कार तीन बार सड़क पर पलटी और काफी दूर तक घिसटती चली गई। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह से सभी पांचों को कार का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला।
विज्ञापन

इसके बाद उन्हें 108 एंबुलेंस से सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में भेजा। चिकित्सकों ने इलाज करने के बाद उन्हें घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed