{"_id":"66a83893daacc249cb0aad94","slug":"car-hits-scooter-rider-case-registered-haldwani-news-c-8-1-hld1023-399395-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कार ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कार ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। रामपुर रोड पर तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मानपुर उत्तर टीपीनगर रामपुर रोड निवासी मनीष कुमार गोयल ने बताया कि उसका बड़ा भाई संजेश रेलवे बाजार में रहता है।
25 जुलाई की शाम करीब 6:30 बजे वह स्कूटी से पंचायत घर स्थित शिवशक्ति धर्मकांटे जा रहा था। वह धर्मकांटे के पास पहुंचा था कि तभी रुद्रपुर की ओर से आई तेज रफ्तार कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद चालक कार समेत फरार हो गया। घायल को परिजन एसटीएच से एक निजी अस्पताल ले गए। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। माई सिटी रिपोर्टर