फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Car crushed two youth, one in critical condition

कार ने दो युवकों को रौंदा, एक की हालत गंभीर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 03:49 AM IST
विज्ञापन
Car crushed two youth, one in critical condition
नैनीताल। नगर के मल्लीताल क्षेत्र में इनोवा कार ने सड़क किनारे बैठे दो लोगों को रौंद दिया। कार की जोरदार टक्कर से दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए। बीडी पांडे अस्पताल में इलाज के बाद एक युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को चीना बाबा चौराहे के पास कॉर्नर होटल में काम करने वाले गढ़वाल निवासी मोहन लाल (26), कोटाबाग निवासी हरीश चंद्र (25) सड़क किनारे बैठे थे। इस बीच हाईकोर्ट की ओर से आ रही कार ने दोनों युवकों को रौंद दिया। हादसे में हरीश कार से टकराकर दूर जा गिरा और मोहन कार के साथ घसीटते हुए आगे तक चला गया। यह देख लोगों ने शोर किया तो कार चालक ने वाहन रोक लिया। पर तब तक मोहन बुरी तरह घायल हो गया।
विज्ञापन

राहगीरों और आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना देकर दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों युवकों का प्राथमिक इलाज किया। एक्सरे जांच में पता चला कि मोहन लाल को कूल्हे की हड्डी में गंभीर चोट आई है। डॉ. एस धूलिया ने बताया कि हरीश को छुट्टी दे दी, जबकि मोहन को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया है। इधर पुलिस ने कार चालक को पकड़ लिया। कोतवाल अशोक कुमार ने बताया कि फिलहाल लिखित शिकायत नहीं आई है। वाहन को सीज कर दिया है और चालक को 41(क) के तहत नोटिस भेज दिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed