फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Car-bike fell into the drain uncontrollably

10 मीटर हवा में उड़कर कार नाले में गिरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
Car-bike fell into the drain uncontrollably
कालाढूंगी (नैनीताल)। कालाढूंगी-रामनगर मार्ग में टेढ़ी पुलिया के पास एक कार बुधवार देर शाम 10 मीटर हवा में उड़कर नाले में जा गिरी। हादसे में कार सवार पांच लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बुधवार देर शाम कालाढूंगी शहर से कुछ पहले रामनगर मार्ग में टेढ़ी पुलिया के पास एक कार अनियंत्रित होकर पुलिया के पैराफिट से टकराकर लगभग 10 मीटर हवा में उड़कर पेड़ से जा टकराई और नाले में जा गिरी। कार में बुलंदशहर के पांच लोग बैठे थे। गनीमत रही कि वाहन में सवार आतिफ खान समेत पांच लोगों को चोट नहीं आई। वहीं, दूसरी घटना में पीतलनगरी मुरादाबाद के दो युवक अपनी बाइक से नैनीताल घूमने जा रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान उनकी बाइक टेढ़ी पुलिया से टकराकर नाले में जा गिरी। बाइक में सवार मुरादाबाद निवासी मोनू ठाकुर और अंकित घायल हो गए।
दो वाहनों की टक्कर, सभी सुरक्षित
कालाढूंगी (नैनीताल)। कालाढूंगी नैनीताल मोटर मार्ग पर गुरुवार शाम को दो वाहनों की टक्कर से सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से जाम खुलवाया। पुलिस के अनुसार गाजियाबाद सी गौर ग्लोबल विलेज निवासी अनुराग सिंह पुत्र विवेकानंद अपने वाहन से नैनीताल को जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान नैनीताल की ओर से आ रही पिकअप से उनकी गाड़ी की टक्कर हो गई। हादसे में घायल एक मासूम को पुलिस ने कालाढूंगी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने जाम खुलाकर ट्रैफिक सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed