फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Car and bike collide on Kaladhungi road, worker dies

कालाढूंगी मार्ग पर कार और बाइक में भिड़ंत, श्रमिक की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Car and bike collide on Kaladhungi road, worker dies
हल्द्वानी। देर रात मजदूरी करके घर लौट रहे बाइक सवार श्रमिक और सामने से आ रही कार की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई और उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। निजी अस्पताल में घायल का इलाज चल रहा है, वहीं मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

यूपी के बरेली स्थित शीशगढ़ के गिरधरपुर गांव निवासी राजकुमार (25) पिछले पांच सालों से हल्द्वानी में रहकर मजदूरी करते थे। कुछ समय पहले ही हल्द्वानी के आरटीओ कार्यालय के पास स्थित सैनिक कॉलोनी में राजकुमार ने अपना घर बनवाया था, जहां वे अपने पिता जीसुख, मां गंगादेवी और भाई मान सिंह के साथ रहते थे। परिजनों ने बताया कि बुधवार की देर रात राजकुमार बरेली के ही परतापुर निवासी रामकिशोर के साथ वापस घर लौट रहे थे। कालाढूंगी मार्ग पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार कार चालक ने बिना इंडीकेटर दिए अचानक गाड़ी को मोड़ दिया।
विज्ञापन

इसकी वजह से बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई और हादसे में राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रामकिशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। राजकुमार के भाई मानसिंह के मुताबिक उनके एक भाई विपिन की चार साल पहले गांव में मौत हो गई थी। वहीं करीब तीन साल पहले उनकी बड़ी बहन आरती की भी ट्रेन हादसे में जान चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed