फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Cantor said the collision killed Ramlila Committee chairman, death

रामलीला कमेटी अध्यक्ष को कैंटर ने मारी टक्कर, मौत

Sun, 25 Sep 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Sun, 25 Sep 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
रामलीला कमेटी नया गांव मेहरा गौलापुर के अध्यक्ष बलवंत सिंह बिष्ट को इंद्रानगर फाटक के समीप कैंटर ने टक्कर मार दी। सुशीला तिवारी अस्पताल में डाक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक भाग निकला, पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया है।
 
नया गांव मेहरा कुंवरपुर गौलापार निवासी बलवंत सिंह बिष्ट (60) रविवार सुबह बाइक से बाजार आ रहे थे। इंद्रानगर फाटक के समीप तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी बाइक पर टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कैंटर लेकर भागने लगा। लोगों के शोर मचाने पर चालक कैंटर छोड़कर भाग निकला। घायल वृद्ध को पुलिस ने 108 नंबर एंबुलेंस से सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा । अस्पताल में डाक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बलवंत सिंह नयागांव  कुंवरपुर की रामलीला समिति के अध्यक्ष थे। बलवंत सिंह के पिता कुंवर सिंह के नाम पर गांव के समीप एक स्कूल भी है। लोगों का आरोप था कि कैंटर चालक की गलती के चलते दुर्घटना हुई है। पुलिस की छानबीन से पता चला कि कैंटर चालक मंडी से माल लेकर नानकमत्ता जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बेटे और बेटियों के बाहर होने के कारण अभी बलवंत का अंतिम संस्कार नहीं हो सका है। विदेश से सोमवार को बेटी के आने पर अंतिम संस्कार होने की संभावना है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed