{"_id":"6297ab72f095d63474523734","slug":"canal-covering-work-will-start-soon-haldwani-news-hld4645561199","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द शुरू होगा नहर कवरिंग का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द शुरू होगा नहर कवरिंग का काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। नहर कवरिंग और सर्फेस पार्किंग का काम शुरू नहीं होने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सिंचाई नहर को तुरंत गौला नदी में डायवर्ट कर नहर कवरिंग का कार्य शुरू करने के निर्देश सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दिए। उधर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार से सिंचाई नहर को डायवर्ट करने का काम किया जाएगा।
सिंचाई विभाग को जिलाधिकारी की ओर से सिंचाई नहर डायवर्ट करने का बजट दिया गया है। सिंचाई विभाग बृहस्पतिवार से नहर को गौला नदी में डायवर्ट करेगा। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने डीएम को बताया कि इस डायवर्जन को स्थाई किया जाएग। उन्होंने कहा कि बड़े पाइपों के माध्यम से सिंचाई नहर के पानी का डायवर्जन गौला नदी तक किया जाएगा। इस जगह पर पानी डायवर्जन करने के लिए दो ताश लगाए जाएंगे। मानसून के सीजन में शहर में जलभराव न हो इसके लिए सिंचाई नहर को यहां बंद कर पानी नदी में डाला जाएगा।
अधिकारियों ने कहा कि डायवर्जन के बाद तुरंत नहर कवरिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, एसडीएम मनीष कुमार, सिंचाई, लोनिवि आदि विभागों के अधिकारी मौजूद थे।