{"_id":"5eb7083f8ebc3e90b43de6db","slug":"business-break-due-to-wedding-break-haldwani-news-hld3825073176","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादियों के ब्रेक से कारोबार पर झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादियों के ब्रेक से कारोबार पर झटका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। सहालग के सीजन में लॉकडाउन से सैकड़ों शादियां कैंसिल हो गई। लोगों ने सराफा कारोबारियों, इलेक्ट्रानिक गुड्स, टेंट, बैंक्वेट कारोबारियों, कैटरर समेत तमाम लोगों से एडवांस में बुकिंग की थी। वैवाहिक लग्न रद्द होने से सभी तरह की बुकिंग कैंसिल कर दी गई है। इस वजह से शादी समारोह के सीजन से जुड़े कारोबारियों का कारोबार प्रभावित हो गया है।
16 अप्रैल से 24 मई के बीच 4 विवाह लग्न पंचांग में दर्शाए गए हैं। अप्रैल में कई बुकिंग थी। लॉकडाउन से सभी रद्द हो गए हैं।
- डॉ. नवीन चंद्र जोशी, ज्योतिषी।
सराफा कारोबारियों को पूरे महीने के आर्डर मिले थे। लग्न रद्द होने से लाखों का नुकसान हुआ है। मंगाया गया माल भी डंप पड़ गया है।
- राजेश अग्रवाल, सराफा कारोबारी।
कैटरिंग के कई आर्डर मिले थे। कुछ बुक हो चुके थे। लॉकडाउन ने सबकुछ चौपट कर दिया। कारोबार पूरी तरह थम गया है।
- नरेंद्र सारस्वत, कैटरिंग कारोबारी।
टेंट और बैंक्वेट हाल में 20-25 लोगों ने एडवांस में बुकिंग करा ली थी। लॉकडाउन की वजह से सभी ने बुकिंग कैंसिल करा दी है।
- आनंद सिंह अधिकारी टेंट, बैंक्वेट व्यवसायी।
बिजली मालाओं, फूलों की सजावट और टेंट के कई आर्डर मिले थे। इस बार लग्न भी बड़ा था। अब किश्त चुकाना भारी पड़ रहा है।
- हर्षवर्धन पांडेय, टेंट कारोबारी।
इलेक्ट्रानिक गुड्स के आर्डर कई लोगों ने बुक किए थे। इलेक्ट्रानिक आइटम मंगाए गए लेकिन बुकिंग रद्द होने से पूरा माल डंप पड़ा है।
- जय कुमार सिंह अतुल इलेक्ट्रानिक्स।