फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Buses of Chandigarh, Punjab and Doon returned before Haridwar

चंड़ीगढ़, पंजाब और दून की बसें हरिद्वार से पहले लौटाईं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Buses of Chandigarh, Punjab and Doon returned before Haridwar
हल्द्वानी। कुंभ का पहला स्नान होने के कारण हरिद्वार रूट पूरी तरह बंद रहा। प्रशासन ने भी रोडवेज बसों को हरिद्वार के भीतर नहीं घुसने दिया। इससे देहरादून, पंजाब, चंडीगढ़ रूट पर बसें नहीं जा सकीं। अधिकांश बसें हरिद्वार से पहले सवारियों को उतारकर वापस लौट आईं।
विज्ञापन

शिवरात्रि पर शाही स्नान होने के कारण प्रशासन ने रोडवेज बसों को हरिद्वार से पहले रोक दिया। एआरएम हल्द्वानी सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि इस कारण चंडीगढ़, पंजाब, देहरादून को जाने वाली बसें हरिद्वार से पहले सवारी उतारकर वापस लौर्ट आईं। इससे यात्रियों को इस कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हरिद्वार से वापस लौटे यात्री देवेंद्र सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ को जाने वाली करीब 30 सवारियां थी। रोडवेज प्रबंधन ने सवारियों को हरिद्वार से पहले उतार दिया। उनसे कहा गया कि देर शाम को यहां से चंडीगढ़ के लिए गाड़ी मिल जाएगी। यात्री देवेंद्र ने कहा कि इस कारण वह लौट आए।
विज्ञापन

बरेली रूट पर उमड़ी सवारियां
हल्द्वानी। शिवरात्रि के दिन बरेली रूट पर यात्रियों की संख्या में भारी इजाफा हुआ। रोडवेज प्रबंधन ने भीड़ को देखते हुए बरेली रूट पर तीन अतिरिक्त बसें भेजीं। उधर यूपी की बसें भी कम पड़ गई। हल्द्वानी डिपो प्रतिदिन छह बसें बरेली रूट पर भेजता है। उधर यूपी की 17 बसें बरेली से हल्द्वानी आती हैं। बृहस्पतिवार को बरेली रूट पर यूपी और उत्तराखंड की बसें कम पड़ गईं। बसें कम पड़ने पर रोडवेज प्रबंधन ने तीन अतिरिक्त बसें बरेली रूट पर भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed