फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bus rush for Delhi-Chandigarh and Nainital, Haldwani and Kathgodam depot sent 10 additional buses

दिल्ली-चंडीगढ़ और नैनीताल के लिए बसों में उमड़ी भीड़, हल्द्वानी और काठगोदाम डिपो ने भेजी 10 अतिरिक्त बसें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 02:23 AM IST
विज्ञापन
Bus rush for Delhi-Chandigarh and Nainital, Haldwani and Kathgodam depot sent 10 additional buses
हल्द्वानी में रोडवेज स्टेशन में नैनीताल की बस में सीट घेरने के लिए बस की खिड़की से चढ़ता यात्री। - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। दिल्ली-चंडीगढ़ और नैनीताल जाने के लिए रोडवेज बस अड्डे में यात्रियों की भीड़ उमड़ गई। यात्रियों को बसों के लिए दो-दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। भीड़ को देखते हुए हल्द्वानी, काठगोदाम डिपो ने तीन रूट पर 10 अतिरिक्त बसें भेजीं।
विज्ञापन

किसानों के भारत बंद के चलते मंगलवार को यात्रियों ने दिल्ली, चंडीगढ़, देहरादून, नैनीताल रूट पर सफर करने से परहेज किया। पर अगले दिन बुधवार सुबह से ही यात्री अपने गंतव्य को जाने के लिए रोडवेज बस अड्डे पर पहुंचने लगे। दोपहर तक स्थिति काबू में रही, लेकिन फिर यात्रियों के उमड़ने से बसें कम पड़ गईं।
विज्ञापन

यात्रियों की संख्या अधिक होने के बाद रोडवेज प्रबंधन ने 10 अतिरिक्त बसों को दिल्ली, चंडीगढ़ और देहरादून रूट पर भेजा। एआरएम सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण दिल्ली रूट पर पांच, चंडीगढ़ दो और देहरादून के लिए तीन अतिरिक्त बसें भेजी गईं। नैनीताल रूट पर भी बसों के फेरे बढ़ाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed