फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bus operations will remain halted at Bhawali depot today

Nainital News: आज भवाली डिपो में बसों का संचालन रहेगा ठप

Fri, 04 Oct 2024 05:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 04 Oct 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Bus operations will remain halted at Bhawali depot today
भवाली/हल्द्वानी। नैनीताल बस अड्डे को उत्तराखंड परिवहन निगम को हस्तांतरित न किए जाने से कर्मचारियों में आक्रोश है। इसके विरोध में शुक्रवार को उत्तराखंड परिवहन निगम संयुक्त मोर्चा कुमाऊं क्षेत्र के बैनर तले भवाली डिपो के कर्मचारी नैनीताल में एक दिवसीय कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन करेंगे जिस कारण भवाली डिपो का संचालन पूर्ण रूप से बंद रहेगा। इधर, हल्द्वानी में भी उत्तराखंड रोडवेज संयुक्त मोर्चा एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन में शामिल होगा। बता दें कि संयुक्त मोर्चा में कर्मचारियों की पांच यूनियन शामिल हैं।
विज्ञापन

भवाली में उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी यूनियन के मंडल अध्यक्ष एलडी पालीवाल ने बताया कि संयुक्त मोर्चा कुमाऊं क्षेत्र की ओर से नैनीताल बस अड्डे को उत्तराखंड परिवहन निगम को हस्तांतरित न किए जाने के संबंध में आंदोलन का नोटिस दिया गया है। उन्होंने कहा कि आंदोलन तीन चरणों में होगा। प्रथम चरण में शुक्रवार को भवाली डिपो के कर्मचारी सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक कार्य बहिष्कार पर रहेंगे।
विज्ञापन

इधर, हल्द्वानी में कार्य बहिष्कार के लिए हल्द्वानी डिपो से करीब 60 कर्मचारियों ने प्रार्थना पत्र दिया है। कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार का असर नैनीताल रूट और पहाड़ी रूटों पर असर देखने को मिलेगा। उत्तराखंड रोडवेज संयुक्त मोर्चा की सचिव ने लीला बोरा ने बताया कि परिवहन निगम के तत्कालीन एमडी ने नैनीताल बस स्टेशन को सौंदर्यीकरण के लिए जिला विकास प्राधिकरण को इस शर्त पर दिया था कि नवीनीकरण के बाद स्टेशन परिसर पर निगम का अधिकार रहेगा लेकिन परिसर को अलग-अलग छह विभागों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब नैनीताल बस स्टेशन को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि बस स्टेशन को निगम में लाने के लिए संघर्ष जारी रखा जाएगा। इधर, एआरएम सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि संचालन पर कोई प्रभाव न पड़े, इसके लिए तैयार की गई है। कोशिश रहेगी कि हम रूट पर समय से रोडवेज बसों का संचालन हो।

यात्रियों को होगी परेशानी
भवाली (नैनीताल)। उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी यूनियन के मंडल अध्यक्ष एलडी पालीवाल ने बताया कि भवाली डिपो से बसों का संचालन बंद होने से दिल्ली, देहरादून, गोपेश्वर, नैनीताल, मूसरी, भीमताल, आगरा और सुरईखेत मार्गों पर सेवा ठप रहेगी। बसों की आवाजाही बंद होने से स्कूल-कॉलेज के बच्चों, कर्मचारियों और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। साथ ही टैक्सी वाहनों में अतिरिक्त किराया देकर सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed