{"_id":"648b77bcb5c60c5d0e0beb87","slug":"brotherhood-communal-yashpal-arya-haldwani-news-c-8-1-hld1036-168421-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"संप्रदायों के बीच भाईचारा खत्म कर रही भाजपा: आर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संप्रदायों के बीच भाईचारा खत्म कर रही भाजपा: आर्य
Fri, 16 Jun 2023 02:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 16 Jun 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का कहना है कि भाजपा सांप्रदायिक मुद्दों को हवा देकर उत्तराखंड में भाईचारे की विरासत को खत्म करने की साजिश रच रही है। राज्य सरकार बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार का हल निकालने के बजाय राज्य में दहशत का माहौल बनाने वालों को संरक्षण दे रही है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उत्तरकाशी के पुरोला की घटना विचलित करने वाली है। सरकार को अपराधी का धर्म न देखते हुए उसे अपराधी मानते हुए कानून के अनुसार सजा दिलानी चाहिए। कहा कि पुलिस की मौजूदगी में अल्पसंख्यकों की दुकानों को उजाड़ा जा रहा है और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। पुरोला की घटना के नामजद दो अपराधी अलग-अलग संप्रदायों से हैं परंतु एक संप्रदाय को निशाना बनाया जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकारों के पास जनता के बुनियादी मुद्दों के जवाब नहीं हैं इसलिए सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की राजनीति की जा रही है। उन्होंने केंद्र सरकार को चुप्पी तोड़कर राजधर्म निभाने की नसीहत दी है। कहा कि हेट स्पीच मामले में उच्चतम न्यायालय ने पहले ही उत्तराखंड की खिंचाई की है। नैनीताल उच्च न्यायालय ने भी सरकार से जवाब मांगा है। संवाद