फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital: Brother-in-law arrested in international betting

Nainital: अंतरराष्ट्रीय सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, जीजा-साला गिरफ्तार, दो महीने में किया 50 लाख का लेनदेन

Sun, 04 Jun 2023 03:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 04 Jun 2023 03:53 PM IST
सार

चेकिंग के दौरान शंकर फार्म कट के पास कार में एक एप से सट्टा लगवाते हुए नरेंद्र कुमार सिंधी निवासी गिदपुरी और उसके साले जितेंद्र कुमार सिंधी निवासी बैशालीनगर अजमेर राजस्थान को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Nainital:  Brother-in-law arrested in international betting
अरेस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

किच्छा में पुलभट्टा पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर के सट्टा गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी रिश्ते में जीजा-साला हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष पुलभट्टा कमलेश भट्ट ने बताया कि शनिवार को चेकिंग के दौरान शंकर फार्म कट के पास कार में एक एप से सट्टा लगवाते हुए नरेंद्र कुमार सिंधी निवासी गिदपुरी और उसके साले जितेंद्र कुमार सिंधी निवासी बैशालीनगर अजमेर राजस्थान को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से पांच मोबाइल, 35700 रुपये की नकदी, एक डायरी और पेन बरामद हुई है। भट्ट ने बताया कि इनका एक संगठित गिरोह है जो अजमेर नाम के एप में एडमिन की मदद से लोगों को आपस में जोड़कर सट्टा लगवाता है।
विज्ञापन


जीतने वाले को रकम दोगुनी कर दी जाती है। पैसे का लेनदेन नकद किया जाता है। लगभग हर जगह इन्होंने अपने मैनेजर बना रखे हैं। एसओजी की मदद से आरोपियों से जुड़े सटोरियों का पता लगाया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। गिरोह को पकड़ने में पुलभट्टा थाने के चालक प्रवीण कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो माह में 50 लाख से अधिक का लेनदेन
बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों की लिमिट 25-25 लाख रुपये की है। इनके ऊपर राजू और नंदू नाम के व्यक्ति हैं, जो अजमेर व दुबई में बैठते हैं। उनकी लिमिट 50-50 लाख रुपये है। गिरोह के सरगना और एडमिन लल्लू भाई और पटेल भाई हैं, जो दुबई से सारा गिरोह संचालित करते हैं। नरेंद्र कुमार सिंधी रुद्रपुर, किच्छा, हल्द्वानी, पीलीभीत, बरेली आदि क्षेत्र का मैनेजर है। जितेंद्र सिंधी के मोबाइल से एप के माध्यम से दो माह में 50 लाख से भी अधिक रुपये का लेनदेन होने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed