फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   brother filed a case against the accused In case of molestation of his sister in haldwani

Haldwani Crime: पहले लड़की से की छेड़छाड़...फिर धमकाया, अब भाई की तहरीर पर कारपेंटर अयान पर मुकदमा दर्ज

Mon, 05 Aug 2024 07:27 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 05 Aug 2024 07:27 PM IST
सार

हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती के भाई ने कारपेंटर पर अपनी बहन के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। युवती के भाई की तहरीर पर काठगोदाम पुलिस ने कारपेंटर अयान पुत्र शरीफ अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
brother filed a case against the accused In case of molestation of his sister in haldwani
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

 

विज्ञापन

हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती के भाई ने कारपेंटर पर अपनी बहन के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। युवती के भाई की तहरीर पर काठगोदाम पुलिस ने कारपेंटर अयान पुत्र शरीफ अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दी तहरीर में युवती के भाई ने बताया कि रविवार को चंबलपुल स्थित फर्नीचर की दुकान का कारीगर अयान उनके घर पर लकड़ी का काम करने पहुंचा था। घर में उस समय उसकी 18 वर्षीय बहन अकेली थी। आरोप है कि अयान ने पहले खिड़की से तांकझांक की। इसके बाद डराते हुए उनकी बहन से इंस्टाग्राम आईडी, मोबाइल नंबर और एक गुलाब का फूल मांगा। इसके बाद छेड़छाड़ करते हुए दोबारा आने की बात कहकर फरार हो गया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani: MBPG कॉलेज बना ISRO का नोडल केंद्र, निशुल्क पाठ्यक्रम होंगे संचालित; छात्रों को मिलेगा फायदा
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को जब परिजन घर लौटे तो युवती ने पूरी बात बताई। एसओ काठगोदाम विमल मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 77 के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। उधर सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि पुलिस आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed