फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   British rivers are hard to miss time

मुश्किल समय में याद आती हैं ब्रिटिशकालीन नहरें

Thu, 03 Dec 2015 01:32 AM IST
प्रकाश नैनवाल/अमर उजाला, कालाढूंगी (नैनीताल)।
प्रकाश नैनवाल/अमर उजाला, कालाढूंगी (नैनीताल)। Updated Thu, 03 Dec 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
British rivers are hard to miss time

अंग्रेजों के जमाने की नहर नहीं होती तो कालाढूंगी वासी आज पेयजल के लिए तरस गए होते। कालाढूंगी और आसपास क्षेत्र को पेयजल आपूर्ति करने वाले नलकूप की मोटर एक हफ्ते से फुंकी है।

विज्ञापन


 अक्सर नलकूप की मोटर फुंकने पर लोग इसी नहर का पानी पीने के उपयोग में लाते हैं और तब अनायास हर एक के मुंह से यह शब्द निकला है कि अंग्रेजों ने यह नहर नहीं बनाई होती तो क्षेत्रवासियों के पेयजल की आज क्या व्यवस्था होती।
विज्ञापन


कालाढूंगी क्षेत्र में हफ्तेभर से नलकूप की मोटर के फुंकने के कारण पेयजल की किल्लत है। विभाग एक हफ्ते बाद भी ग्रामीणों के लिए पेयजल का कोई उचित प्रबंध नहीं कर पाया है। अब लोगों को अंग्रेजों द्वारा बनाई गई नहरों का ही सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटिश काल में कमिश्नर रहे हेनरी रैमजे ने सन 1860 में बौर नदी के पानी को एकत्र कर आठ किमी नहर का निर्माण कर ग्रामीण इलाकों तक पानी पहुंचाया। कुछ वर्ष पूर्व कालाढूंगी क्षेत्र में नलकूप लग जाने से इन नहरों के प्रति लोगों का नजरिया भी बदल गया।


ये नहरें आज अतिक्रमण की चपेट में हैं। कुछ लोगों ने अपने घरों का गंदा पानी तक इन नहरों में छोड़ा है, जिस कारण पानी प्रदूषित हो चुका हैं। परंतु जब भी कालाढूंगी क्षेत्र में पेयजल की समस्या आती हैं तो यहां के निवासियों को नहरों का सहारा ही लेना पड़ता है। नलकूप फुंकने के बाद लोग यह कहते सुने जा सकते हैं कि इससे तो अंग्रेज ही अच्छे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed