फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Branchen Many banks 'swap' in the game!

कई बैंक ब्रांचें ‘अदला-बदली’ के खेल में! 

Thu, 15 Dec 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Thu, 15 Dec 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Branchen Many banks 'swap' in the game!
बैंक - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 जिले की कुछ बैंकों की शाखाएं पुराने नोटों की अदला-बदली करने के संदेह के दायरे में हैं। आरबीआई ने सीसीटीवी फुटेज मांगे हैं। फुटेज देखने पर थोड़ी भी गड़बड़ी प्रतीत होने पर आरबीआई की टीम यहां आकर जांच करेगी। इधर, शहर में पुराने 500 एवं 1000 के नोट 30 प्रतिशत कमीशन लेकर बदलवाने वाले दलाल सक्रिय होने की चर्चा है। 

जिले भर में विभिन्न बैंकों की 253 शाखाएं हैं। इनमें से कुछ बैंकों की शाखाओं में पुराने नोटों की अदला-बदली करने की सूचनाएं आरबीआई को मिली हैं। इस पर आरबीआई ने चिह्नित बैंक शाखाओं से सीसीटीवी फुटेज मंगाए हैं। इन सीसीटीवी फुटेज को आरबीआई के अधिकारी देखेंगे तथा उसमें किसी भी तरह की गड़बड़ी प्रतीत होने पर उस बैंक की जांच की जाएगी। यह जांच आरबीआई की टीम स्वयं आकर करेगी। इससे कई बैंकों की शाखाओं के कर्मचारियों में खलबली मची है। शहर में यह भी चर्चा है कि मोदी सरकार द्वारा बंद किए गए 500 और 1000 के पुराने नोट 30 प्रतिशत कमीशन लेकर बदले जा रहे हैं। इस काम को कुछ दलाल अंजाम दे रहे हैं, जिनकी कुछ बैंकों में उसके मैनेजर और कर्मचारियों से अच्छी सेटिंग है। यानी कि एक लाख लाओ और 70 हजार ले जाओ। जितनी अधिक राशि उतने अधिक कमीशन में हिस्सेदारी मिलने से इसमें शामिल बैंक कर्मचारी भी मजे में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed