फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   BPL cards were made along with providing drinking water connections.

Nainital News: पेयजल कनेक्शन देने के साथ बीपीएल कार्ड बनाए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
BPL cards were made along with providing drinking water connections.
पहाड़पानी (नैनीताल)। धारी ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज गुनियालेख में बुधवार को बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में एडीएम विवेक राय ने लोगों की समस्याएं सुनीं। बैठक में पेयजल विभाग की ओर से पांच नए पेयजल कनेक्शन, 10 लोगों के बीपीएल कार्ड और चार लोगों के जॉब कार्ड बनाए गए। ग्रामीणों ने जंगली जानवरों से फसलों को हो रहे नुकसान को दूर करने के लिए तारबाड़ लगाने की मांग की। ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त सड़कों को सही कराने की मांग की। एडीएम विवेक राय ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं को हल कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ देने के साथ महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य शिविर में लोगों की जांच की गई। इस दौरान जिपं सदस्य रेखा देवी, रेनू आर्या, कमला बोरा, लक्ष्मी दत्त, रेखा देवी, महिपाल सिंह, महेश गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed