फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Booking For Corbett Park

फुल नहीं हो रही डे सफारी की ऑनलाइन बुकिंग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Booking For Corbett Park
रामनगर कॉर्बेट के स्वागती कक्ष में ऑफलाइन बुकिंग के लिए लाइन में खड़े पर्यटक व जिप्सी चालक। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में ऑनलाइन बुकिंग होती है। जहां रात्रि विश्राम के लिए 14 मई तक बुकिंग फुल हो चुकी है। तो वहीं डे सफारी की ऑनलाइन बुकिंग पूरी नहीं हो पा रही है। ऐसे में ऑफलाइन बुकिंग के लिए स्वागत कक्ष में जिप्सी चालक और पर्यटकों की लाइन लग रही है।
विज्ञापन

कॉर्बेट पार्क के वार्डन आरके तिवारी ने बताया कि बिजरानी, झिरना, ढेला, दुर्गादेवी और ढिकाला में डे सफारी की ऑनलाइन बुकिंग पूरी नहीं हो पा रही है। ऐसे में जिप्सी स्वामियों और चालकों की समस्या को देखते हुए ऑफलाइन बुकिंग शुरू की गई है। ऑफलाइन बुकिंग के माध्यम से उन पर्यटकों को लाभ मिल रहा है, जो बिना बुकिंग रामनगर आ रहे हैं।
विज्ञापन

हालांकि कॉर्बेट की वेबसाइट पर पर्यटक गेट खुलने से दस मिनट पहले तक भी अपनी ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं। ऑनलाइन बुकिंग होने से पर्यटकों को सहूलियत होती है और उन्हें लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ता है। पार्क वार्डन ने बताया कि आगामी दिनों में पर्यटकों की गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है और तब डे सफारी की भी बुकिंग फुल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed