फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Body of mentally weak youth found in Kosi river

कोसी नदी में मिला मानसिक रूप से कमजोर युवक का शव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
Body of mentally weak youth found in Kosi river
बेतालघाट (नैनीताल)। क्षेत्र की बाजार स्थित पुल के नीचे कोसी नदी में सोमवार को एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला। युवक के सर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रोहिताश सिंह ने बताया कि सोमवार की दोपहर पुल ने नीचे एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। शव को कब्जे में लेकर मृत युवक की शिनाख्त करने की कोशिश की लेकिन युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। अनुमान है कि युवक की उम्र 25 वर्ष रही होगी। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि युवक कुछ दिनों से बाजार में घूम रहा था। स्थानीय लोगों ने युवक के मानसिक रूप से कमजोर होने की बात कहीं है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed