{"_id":"5fd139518ebc3e3d445e57fd","slug":"boat-house-club-election-on-12-december-nainital-news-hld4067906110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोट हाउस क्लब का चुनाव 12 दिसंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोट हाउस क्लब का चुनाव 12 दिसंबर को
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
नैनीताल। बोट हाउस क्लब की नौ सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए 12 दिसंबर को चुनाव होंगे। इसके लिए दस लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
बोट हाउस क्लब के प्रशासनिक अधिकारी गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि कार्यकारिणी के लिए अखिल कुमार साह, अरुण कुमार शर्मा, देवेंद्र कुमार शर्मा, जेएस सरना (शामी), जोगेंद्र कुमार शर्मा, नासिम ए खान, पंकज जायसवाल, राजेंद्र कुमार कर्नाटक, रेखा सिब्बल (मोना), विजय कुमार शाह ने नामांकन कराया है। बताया कि एनसी कांडपाल व ललित शर्मा को चुनाव अधिकारी बनाया है। 12 दिसंबर को सुबह 11 बजे से क्लब की साधारण वार्षिक बैठक (एजीएम) होगी और उसी दिन दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक मतदान, मतगणना और परिणाम घोषित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि निर्वाचित नौ सदस्यीय कार्यकारिणी 13 दिसंबर को सचिव व उपाध्यक्ष के एक एक व उप सचिव के दो पदों के लिए दावेदारों का चयन करेगी। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर इन पदों के लिए भी चुनाव कराया जाएगा। बता दें कि वर्ष 1890 में स्थापित बोट हाउस क्लब में देशभर के कुल 3405 सदस्य हैं। वहीं बोट हाउस क्लब के कुछ सदस्यों ने चुनाव का विरोध किया है, हालांकि अधिकांश सदस्य चुनाव के पक्षधर हैं।