{"_id":"5f120bbc8ebc3e635313eda4","slug":"board-result-will-come-between-25-to-30-july-ramnagar-news-hld390103049","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 से 30 जुलाई के बीच आएगा बोर्ड रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 से 30 जुलाई के बीच आएगा बोर्ड रिजल्ट
विज्ञापन
रामनगर उत्तराखंड बोर्ड ऑफिस में जानकारी देते बोर्ड निदेशक आरके कुंवर व सचिव डा. नीता तिवारी।
- फोटो : RAMNAGAR
25 से 30 जुलाई के बीच आएगा उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट
रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद का हाईस्कूल-इंटरमीडिएट का परीक्षाफल 25 से 30 जुलाई के मध्य जारी किया जाएगा। शुक्रवार को बोर्ड ऑफिस में बोर्ड के निदेशक ने बैठक कर जानकारी दी। कंटेनमेंट जोन के छात्रों को औसत अंक दिए जाएंगे, यदि कोई छात्र अंकों से संतुष्ट नहीं है तो वह आवेदन कर सकता है।
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के निदेशक आरके कुंवर ने शुक्रवार को बोर्ड ऑफिस में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद बोर्ड निदेशक आरके कुंवर ने बताया कि इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में 147588 और इंटरमीडिएट में 119216 छात्र शामिल हुए। लॉकडाउन के चलते 22 मार्च को परीक्षाओं को बीच में ही रोक दिया गया था। 22 जून से 24 जून के बीच दोबारा शेष परीक्षा कराई गईं। इस बीच कंटेनमेंट जोन के कई छात्र परीक्षा से वंचित हो गए, इनमें हाईस्कूल के 716 और इंटरमीडिएट के 337 छात्र शामिल हैं। इन छात्रों को सर्वश्रेष्ठ तीन विषयों के अंकों के आधार पर औसत अंक देकर पास किया जाएगा, यदि कोई छात्र औसत अंक से संतुष्ट नहीं होगा तो वह रिजल्ट आने के एक माह तक आवेदन कर सकता है। तब बोर्ड ऐसे छात्रों की उन विषयों की परीक्षा कराएगा। बताया कि 12 जुलाई को मूल्यांकन कार्य समाप्त हो गया है, वर्तमान में स्क्रूटनी का कार्य चल रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो 25 से 30 जुलाई के बीच परीक्षाफल को घोषित किया जाएगा। बैठक में बोर्ड उप निदेशक नागेंद्र बड़थ्वाल, सचिव डॉ. नीता तिवारी, अपर सचिव एनसी पाठक, बीएमएस रावत आदि रहे।
एकल विषयों के छात्रों की होगी परीक्षा
निदेशक कुंवर ने बताया कि बोर्ड के ढाई सौ से तीन सौ छात्र ऐसे भी हैं, जिन्होंने एकल विषय से आवेदन किया था। ऐसे में छात्रों को औसत अंक नहीं दिया जाएंगे। क्योंकि इन छात्रों ने केवल एक ही विषय में परीक्षा देने के आवेदन किया था। इन छात्रों का परीक्षाफल जारी होने के बाद परीक्षा कराई जाएगी, ताकि छात्रों का अहित न हो।
विज्ञापन
30 प्रतिशत कोर्स में होगी कटौती
बोर्ड निदेशक के अनुसार, सीबीएसई की तर्ज पर अगले सत्र के लिए कोर्स में 30 प्रतिशत कटौती की गई। कोर्स में कटौती इस उद्देश्य से की जा रही है ताकि छात्रों पर दबाव कम रहे। कोरोना काल के चलते वर्तमान समय में स्कूल बंद हैं, ऐसे में कोर्स पूरा करना भी चुनौती है।