{"_id":"6cfe45e0c72ea3b784bc58c6f1386267","slug":"board-exam-tomorrow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं, तैयारियां पूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं, तैयारियां पूर्ण
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
Updated Sun, 08 Mar 2015 08:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 10 मार्च से प्रारंभ होंगी। इस वर्ष हाईस्कूल में 1,73,226 और इंटर में 1,45,914 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षाओं को नकलविहीन बनाने के लिए बोर्ड ने ठोस रणनीति बना ली है।
विज्ञापन
सचिव डा. दयाकृष्ण मथेला ने बताया कि 1304 केंद्रों पर परीक्षा होगी, जिसमें से 252 परीक्षा केंद्र संवेदनशील एवं 34 केंद्र अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखे गए हैं। परीक्षाएं 10 मार्च से 1 अप्रैल तक होंगी। उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य प्रदेश के 29 मूल्यांकन केंद्रों पर 10 अप्रैल से शुरू होगा, इसके लिए 31 संकलन केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
श्री मथेला ने बताया कि परीक्षाफल मई अंतिम तक घोषित होने की संभावना है। परीक्षाओं को नवलविहीन बनाने के लिए प्रत्येक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक कर कई सचल दस्तों का गठन किया गया है, जो हर समय परीक्षा केंद्र पर नजर रखेंगे। परीक्षा के दौरान कोई नकलची पकड़ा गया तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन