फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Board exam dates caught in a tangle between the Kumbh, elections, and the winter season

Nainital News: कुंभ, चुनाव और शीतकालीन सीजन के बीच उलझी बोर्ड परीक्षा की तारीख

Tue, 27 Oct 2026 01:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 27 Oct 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Board exam dates caught in a tangle between the Kumbh, elections, and the winter season
रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं की तिथियां तय करना इस बार चुनौती बन गया है। कुंभ मेले, विधानसभा चुनाव और पर्वतीय क्षेत्रों में शीतकाल के दौरान बर्फबारी की आशंका के चलते परीक्षा कार्यक्रम तैयार करने में दिक्कतें आ रही हैं। फिलहाल बोर्ड फरवरी के अंतिम सप्ताह से परीक्षाएं शुरू कराने की तैयारी में जुटा है।
विज्ञापन

हरिद्वार में कुंभ मेले के दौरान प्रमुख स्नान पर्वों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इससे हरिद्वार और आसपास के क्षेत्रों में यातायात का दबाव बढ़ सकता है जिसका असर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने वाले छात्र-छात्राओं पर पड़ने की आशंका है। इसे देखते हुए प्रमुख स्नान पर्वों के दिन होने वाली परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव करने की योजना है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में शीतकाल के दौरान भारी बर्फबारी और हिमपात की आशंका रहती है। इससे दूरस्थ क्षेत्रों में आवागमन प्रभावित होने के साथ परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में परेशानी हो सकती है। विधानसभा चुनाव के चलते भी परीक्षा कार्यक्रम प्रभावित होने की आशंका है। संवाद
विज्ञापन

दो लाख से अधिक परीक्षार्थी हैं पंजीकृत
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में इस साल कुल 2,09,425 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इनमें हाईस्कूल के 1,10,278 जबकि इंटरमीडिएट के 99,147 परीक्षार्थी हैं। इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए परीक्षा केंद्रों के निर्धारण, व्यवस्थाओं और समय-सारिणी को अंतिम रूप देना बोर्ड के लिए महत्वपूर्ण है। ऐसे में बोर्ड सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद ही अंतिम कार्यक्रम जारी करने की कोशिश में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन से मांगी अवकाशों की सूची
बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार, परीक्षा कार्यक्रम को अंतिम रूप देने से पहले बोर्ड ने शासन को पत्र भेजकर अवकाशों की सूची मांगी है। अवकाशों की जानकारी मिलने के बाद कुंभ के प्रमुख स्नान पर्वों, चुनाव और मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा कार्यक्रम तैयार किया जाएगा। इसके बाद उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं की तिथियां घोषित की जाएंगी।

इस साल बोर्ड परीक्षा की तिथियों को घोषित करना काफी चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। शासन से अवकाशों की सूची मांगी गई है। तीनों परिस्थितियों के बीच तालमेल बैठाकर परीक्षा की तिथि जारी की जाएगी। इसके लिए बोर्ड की ओर से लगातार कार्य किए जा रहे हैं। - विनोद कुमार ढौंडियाल, सचिव, उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed