{"_id":"66b569c600556a590f07a7c4","slug":"blood-samples-were-taken-twice-and-then-it-was-said-that-the-test-is-not-done-at-all-haldwani-news-c-337-1-shld1034-113116-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: दो बार लिए खून के सैंपल, फिर बताया जांच होती ही नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: दो बार लिए खून के सैंपल, फिर बताया जांच होती ही नहीं
Fri, 09 Aug 2024 06:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 09 Aug 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्म्क।
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल के सैंपल कलेक्शन सेंटर के बाहर बृहस्पतिवार को एक महिला ने जमकर हंगामा काटा। महिला का आरोप है कि जांच के लिए दो बार खून के सैंपल लिए गए और बिल भी काटा गया। रिपोर्ट लेते समय जांच नहीं होने की बात कही गई।
हल्द्वानी निवासी नीता ने बताया कि वह कुछ दिन पहले एसटीएच के टीबी एंड चेस्ट विभाग में इलाज के लिए गई थी। डॉक्टर ने उसे स्वास्थ्य संबंधी जांच करने की सलाह दी। एसटीएच के बिल काउंटर में जांच के लिए 250 रुपये फीस दी और कलेक्शन सेंटर में खून का सैंपल दिया। दो दिन बाद उसे फोन करके बताया गया कि खून का सैंपल खराब हो गया है और उसे दोबारा आना होगा। इसके बाद महिला दोबारा खून का सैंपल देने पहुंची। बृहस्पतिवार को जब वह जांच रिपोर्ट लेने पहुंची तो कहा कि यहां संबंधित जांच होती ही नहीं। इससे नाराज महिला ने कलेक्शन सेंटर के बाहर जमकर हंगामा काटा। पैथोलॉजी में तैनात कर्मियों ने महिला को शांत कराया और विभाग से 250 रुपये वापस भी कराए। प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी का कहना है कि मेरे संज्ञान में मामला नहीं आया है।