फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Block chief angered by complaint regarding JJM scheme.

Nainital News: जेजेएम योजना की शिकायत पर भड़के ब्लॉक प्रमुख

Sat, 10 Jan 2026 02:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 10 Jan 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Block chief angered by complaint regarding JJM scheme.
पतलोट (नैनीताल)। ओखलकांडा की ग्राम पंचायत पैटना में शुक्रवार को बहुद्देशीय शिविर में ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन योजना के तहत पेयजल संबंधित समस्या से अवगत कराया। ब्लॉक प्रमुख केडी रुवाली ने जेजेएम योजना को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए विभागीय अधिकारियों को फटकार लगाई। रुवाली ने कहा कि ओखलकांडा में जेजेएम योजना को लेकर लगातार शिकायत आ रही है लेकिन विभागीय अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से कार्यप्रणाली में सुधार लाने और गुणवत्ता के साथ काम करने को कहा। विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि गुणवत्ता के साथ काम नहीं होने पर विभागीय अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दायित्वधारी शांति मेहरा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है की ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। इस दौरान एसडीएम अंशुल भट्ट, मंडल अध्यक्ष मनोज सुयाल, जिपं सदस्य प्रमोद कोटलिया, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप बिष्ट, बीडीओ देशराज आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed