{"_id":"5d6c25698ebc3e016968682e","slug":"blo-will-go-door-to-door-to-verify-voter-id-haldwani-news-hld35508103","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे मतदाता पहचान पत्र का सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे मतदाता पहचान पत्र का सत्यापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मतदाता लिस्ट में प्रकाशित मतदाताओं की फोटो की बीएलओ जांच करेंगे। बीएलओ घर-घर जाएंगे और अंकित विवरण का सत्यापन करेंगे।
डीएम सविन बंसल ने रविवार को जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से जनजागरण के लिए भेजे जा रहे प्रचार रथ को रवाना किया। बंसल ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटो युक्त निर्वाचक नामावलियों का 01 जनवरी 2020 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।
बीएलओ मतदाताओं के परिवार से संबंधित विवरण पासपोर्ट, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य परिचय पत्रों के अभिलेख मांगे जाएंगे। मतदाताओं की ओर से बीएलओ को मतदाता सूची के सत्यापन के लिए इन अभिलेखों में किसी एक दस्तावेज की छाया प्रति उपलब्ध करानी होगी। सूची में अपने और परिवार के सदस्यों के नाम दर्ज होने की पुष्टि अवश्य कर दें। इस दौरान सीडीओ विनीत कुमार, एडीएम कैलाश टोलिया, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, एसडीएम विवेक राय, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र त्रिपाठी, सीएमएस बेस डॉ. हरीश लाल, एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत आदि थे।
वोटर कार्ड में त्रुटि है तो सुधार लें
डीएम ने बताया कि वोटर हेल्पलाइन, मोबाइल एप, जनसेवा केंद्र्र, राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल www.nvsp.in और वोटर हेल्प लाइन 1950 के माध्यम से भी वोटर आईडी में किसी भी प्रकार की त्रुटि जैसे नाम, पता, फोटो और जन्मतिथि आदि का सुधार करा सकते है।