फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   bjp workers protest over alleged cow killing in ramgarh demand investigation

Bhimtal: रामगढ़ में गोहत्या कर दफनाने का आरोप, भाजपा कार्यकर्ताओं ने की कार्रवाई की मांग

Sat, 23 May 2026 03:48 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 23 May 2026 03:48 PM IST
सार

भीमताल ब्लॉक के रामगढ़ क्षेत्र में गोहत्या कर उसके अंग काटने और शव दफनाने के आरोप में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भीमताल सीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
bjp workers protest over alleged cow killing in ramgarh demand investigation
सीओ रविकांत सेमवाल को ज्ञापन सौंपते भाजपा कार्यकर्ता।

विस्तार

भीमताल ब्लॉक के रामगढ़ क्षेत्र में एक गाय का अंग काटकर उसकी हत्या कर शव दफनाने का आरोप लगाते हुए शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने भीमताल सीओ कार्यालय में नारेबाजी की। साथ ही सीओ रविकांत सेमवाल को ज्ञापन सौंपकर गाय का पोस्टमार्टम कराकर जांच के साथ आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। निरंजनी अखाड़ा अध्यक्ष विवेकानंद सरस्वती ने बताया कि रामगढ़ क्षेत्र में एक गाय की हत्या कर उसके अंग काटने के बाद उसे दफना दिया गया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिंदू बाहुल्य क्षेत्र में इस तरह से गाय का अंग काटकर उसकी हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि इसके को लेकर पुलिस को जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मामले में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। साथ ही भाजपाईयों ने कहा कि भवाली पुलिस की ओर से मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया इसको लेकर सीओ के पास आना पड़े। जिला मंत्री मनोज भट्ट, मंडल अध्यक्ष अंकित पांडे, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, कुंदन चिलवाल ने कहा कि गाय की हत्या कर अंग काटने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


सीओ रविकांत सेमवाल ने बताया कि शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम की अनुमति के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। साथ ही जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान खजान भट्ट, लवेंद्र क्वीरा, पवन दरम्वाल, मुदित जोशी, किशन बिष्ट, पूरन चंद्र उपेंद्र, नीरज मेर, प्रत्यक्ष दरम्वाल, हेमराज नयाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed