फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   BJP target of 15 million people: Jeju

15 लाख लोगों को भाजपा से जोड़ने का लक्ष्य : जाजू

Wed, 25 Feb 2015 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Wed, 25 Feb 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
BJP target of 15 million people: Jeju

भाजपा प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू का कहना है कि भाजपा ने प्रदेश में 15 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। अभी तक कुमाऊं और गढ़वाल मंडल में आठ लाख से अधिक सदस्य बना लिए गए हैं।

विज्ञापन


नैनीताल क्लब में कुमाऊं मंडल की सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा पूरे प्रदेश में जनसंपर्क अभियान चलाकर केंद्र सरकार के विकास कार्यों की जानकारी जनता को देगी। दिल्ली में आप की जीत भाजपा को किस तरह प्रभावित करेगी, इस पर उनका कहना था कि देश की राजनीति दिल्ली विधानसभा से नहीं चलती है।
विज्ञापन


हरीश रावत सरकार को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार में कुर्सी की लड़ाई से विकास कार्य अवरुद्ध हो गए हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट है। अंतर्विरोधों से घिरी यह सरकार खनन माफिया और करीबियाें में जमीनों की बंदरबांट कर उन्हें बचाने का काम कर रही है। आपदा के वक्त केंद्र सरकार ने पर्याप्त मदद की लेकिन प्रदेश सरकार अभी तक पर्यटकों में विश्वास नहीं जगा पाई है, जिससे पर्यटन कम हो रहा है। जबकि पर्यटन प्रदेश की आय के प्रमुख जरियों में एक है। 2017 विस चुनाव में भाजपा प्रदेश में वापसी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, जिलाध्यक्ष देवेंद्र ढैला, विवेक साह, हयात सिंह महरा, गजराज बिष्ट, गोपाल रावत, हेम आर्या समेत कुमाऊं भर के भाजपा पदाधिकारी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed