{"_id":"618ada5f8e399c2f4f1de943","slug":"bjp-s-venue-to-celebrate-the-state-foundation-day-haldwani-news-hld444044396","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्थापना दिवस मनाने के लिए भाजपामय हुआ कार्यक्रम स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्थापना दिवस मनाने के लिए भाजपामय हुआ कार्यक्रम स्थल
विज्ञापन
हल्द्वानी स्टेडियम में राज्य स्थापना के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए भाजपा के कलर म?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। राज्य स्थापना दिवस पर प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम को भाजपा के रंग में रंगा जा रहा है। सरकारी अमला भीड़ जुटाने के लिए पूरा दम लगाए हुए है। मंच को केसरिया और हरे रंग की पट्टियों से बनाया गया है। यहां तक कि कई कुर्सियां भी भगवा रंग की मंगाई गई हैं। कार्यक्रम स्थल में भाजपा के पदाधिकारियों बैनर पोस्टर लगाए गए हैं।
जिला प्रशासन ने स्टेडियम की दीवार तोड़कर एक नया गेट बनाया है। स्टेडियम में अब दो गेट होंगे। एक गेट से वीआईपी और दूसरे गेट से आम जनता प्रवेश करेगी। डीएम धीराज गर्ब्याल ने कहा कि भीड़ को देखते हुए नया गेट बनाया गया है। कार्यक्रम के बाद दीवार को पूर्व की भांति बंद कर दिया जाएगा।
भीड़ बढ़ाने के लिए रोजगार मेले का भी आयोजन
हल्द्वानी। प्रशासन ने भीड़ जुटाने और बेरोजगारों को कार्यक्रम स्थल में लाने के लिए रोजगार मेले का भी आयोजन किया है। इसमें सिडकुल की कंपनियों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
स्कूली बच्चे भी बढ़ाएंगे भीड़
हल्द्वानी। कार्यक्रम में भाजपा की ओर से 10 हजार लोगों की भीड़ जुटाने का दावा किया गया है। भीड़ जुटाने के लिए पूरा सरकारी अमल सक्रिय हो गया है। खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यालयों को राज्य स्थापना दिवस पर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में स्कूलों के बच्चों का प्रतिभाग कराने को कहा है। बताया गया है कि प्रति विद्यालय 40-40 बच्चे भेजने को कहा गया है। हल्द्वानी क्षेत्र के करीब 200 विद्यालयों से बच्चे स्टेडियम में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। आंगनबाड़ी वर्करों और आशा कार्यकर्तियों को भी स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाग लेने को कहा गया है। पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश भगत ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से मिले पत्र के बाद उन्होंने सभी पब्लिक स्कूलों से स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अपने-अपने स्कूलों के बच्चों का प्रतिभाग कराने को कहा है।