फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   BJP's programs postponed for five days in the state

प्रदेश में भाजपा के कार्यक्रम पांच दिन के लिए स्थगित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 07:56 PM IST
विज्ञापन
BJP's programs postponed for five days in the state
रामनगर (नैनीताल)। चमोली में आई आपदा के चलते भाजपा के प्रदेश में होने वाले सभी कार्यक्रमों को पांच दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को विधायक दीवान सिंह बिष्ट के आवास पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने बताया कि आपदा के चलते प्रदेश में भाजपा के होने वाले आगामी सभी कार्यक्रमों को पांच दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। प्रदेश सरकार आपदा में हुए नुकसान का आकलन कर रही है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावितों की हरसंभव मदद की जाएगी। केंद्र सरकार ने भी प्रदेश सरकार को हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक और सांसद तीरथ सिंह रावत आपदा प्रभावित क्षेत्र में भ्रमण पर हैं। मंगलवार को वह भी पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप के साथ क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि वे आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर राहत कार्य में अपना सहयोग दें। भगत ने कहा कि इस आपदा में प्रदेश की दो बड़ी विद्युत परियोजनाएं भी समाप्त हो गई हैं, जोकि प्रदेश के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। इस दौरान विधायक बिष्ट, प्रदेश मंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, नरेंद्र शर्मा, भावना भट्ट, वीरेंद्र सिंह रावत, कमल किशोर, मनीष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed