फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   BJP Public Relations Campaign Press Conference

विपक्ष हर फैसले पर उंगली उठाता रहा, जनता का मिला भरपूर सहयोग : रेखा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
BJP Public Relations Campaign Press Conference
हल्द्वानी स्थित भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में अयोजित सोशल मीडिया वॉलिंटियर मीट में मौजूद केंद
हल्द्वानी। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा ने सोमवार को देवलचौड़ स्थित निजी संस्थान में प्रेसवार्ता आयोजित कर मोदी सरकार के नौ साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि बीते सालों में विपक्ष सरकार के हर फैसले पर उंगली उठाता रहा लेकिन जनता के भरपूर सहयोग से हम मजबूत होते गए।
विज्ञापन


रेखा वर्मा ने कहा कि मोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा 31 मई से 30 जून तक महाजनसंपर्क अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अपने कार्याकाल में धारा 370, तीन तलाक, राममंदिर जैसे बड़े विषयों को हल कर ऐतिहासिक कार्य किया है। कहा कि नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में और जनता के सहयोग से कोविड महामारी से जंग जीतने में हम कामयाब रहे। जी 20 की अध्यक्षता करने का एतिहासिक मौका भारत को मिला। इस दौरान रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, विधायक बंशीधर भगत, राम सिंह कैड़ा, मोहन सिंह बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, महापौर जोगेंद्र रौतेला, भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल, प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, भुवन भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



लोकसभा स्तर पर आयोजित होगी महारैली
मोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए भाजपा लोकसभा स्तर पर महारैली का आयोजन करेगी। इसमें केंद्र के नेता जनता तक मोदी सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी देंगे। साथ ही लाभार्थी सम्मेलन, संयुक्त मोर्चा सम्मेलन, वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन, 21 जून योग दिवस, महा जनसंपर्क अभियान, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मीट, विकास तीर्थ यात्रा, व्यापारी सम्मेलन, घर-घर जनसंपर्क, 25 जून आपातकाल पर कार्यक्रम और मन की बात कार्यक्रम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



मोदी सरकार की जनहितकारी योजनाओं से हर वर्ग का हुआ भला
प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा ने कहा कि मोदी सरकार ने समाज के सभी वर्गों की भलाई के लिए जनहितकारी योजनाओं को लागू किया है। कोविड महामारी के दौरान जनधन खाते का जनता के हित में उपयोग हुआ। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बेघरों को आवास मिले। लखपति दीदी योजना का महिलाओं को लाभ मिला। महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई गईं। संगठन और सरकार में भी महिलाओं की अपेक्षित भागीदारी सुनिश्चित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed