{"_id":"61f5a75420ecf0434e4ceec6","slug":"bjp-is-checking-my-birth-chart-and-we-are-saving-uttarakhandiyat-harish-lalkuan-news-hld4522525172","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा मेरी जन्म कुंडली खंगाल रही और हम उत्तराखंडियत को बचा रहे : हरीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा मेरी जन्म कुंडली खंगाल रही और हम उत्तराखंडियत को बचा रहे : हरीश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालकुआं। पूर्व मुख्यमंत्री और लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत ने भाजपा पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के लोग संकीर्ण मानसिकता से अब तक ऊपर नहीं उठ पाए हैं। भाजपा के लोग मेरी जन्म कुंडली खंगाल रहे हैं और हम उत्तराखंड एवं उत्तराखंडियत को बचाने में जुटे हैं।
शनिवार को रावत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा के लोग मेरे बाहरी होने का प्रचार कर रहे हैं जबकि मैंने अपने 55 वर्ष के राजनीतिक जीवन में कभी भी किसी के जन्म स्थान और पार्टी के बारे में नहीं पूछा। रावत ने कहा कि चुनाव जीतने के छह माह के भीतर लालकुआं में बाईपास का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही बिंदुखत्ता से चोरगलिया तक की समस्याओं का निदान किया जाएगा। अधिक से अधिक लोगों को स्वरोजगार दिलाकर उत्तराखंड से पलायन को पूरी तरह से समाप्त किया जाएगा। कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए फसलों पर आने वाले संकट को देखते हुए तीन योजनाओं पर काम किया जाएगा। जिसमें राज्य में फसल बीमा योजना लागू करने के अलावा जंगली जानवरों को रोकने के लिए आवश्यक उपाय और लावारिस पशुओं से होने वाले नुकसान को देखते हुए जगह-जगह पशु आवास केंद्र बनाए जाएंगे।
रावत ने कहा कि आईएसबीटी, अंतरराष्ट्रीय चिड़ियाघर, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, गौला के तटवर्ती क्षेत्रों से जुड़ीं समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता होगी। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद सरकार आपके द्वार विचारधारा पर काम किया जाएगा। गौला खनन से जुड़े व्यवसायियों और डंपर स्वामियों की समस्याओं के समाधान के लिए कमेटी गठित कर अध्ययन कराया जाएगा। रावत ने कहा कि पांच वर्षों में लालकुआं में इतना विकास कर देंगे कि लोग लालकुआं को उनके कर्म स्थान के रूप में जानेंगे।