{"_id":"6122b6948ebc3e79b74f8edf","slug":"bjp-intensifies-election-preparations-haldwani-news-hld4353944199","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने चुनाव की तैयारियां तेज की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने चुनाव की तैयारियां तेज की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने चुनाव की तैयारियां तेज की
भाजपा: जिले की चार विधानसभाओं में पहुंचे विस्तारक
माई सिटी रिपोर्टर
हल्द्वानी। भाजपा ने विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने में जुटी है। जिले में पूर्णकालिक विस्तारक पहुंचने लगे हैं। वहीं, भाजपा बूूथ सत्यापन अभियान भी चला रही है।
जिले की बात करें तो भाजपा का चिंतन शिविर जून में रामनगर में हुआ था। इसके बाद प्रदेश प्रभारी प्रवास के लिए पहुंचे थे। 18 अगस्त को पार्टी ने जन आशीर्वाद यात्रा निकाली थी। पार्टी ने बूथ सत्यापन अभियान भी शुरू किया है, इसमें प्रत्येक बूथ में जाकर सक्रियता से लेकर हर पहलू को देखा जाएगा। अब जिले में विस्तारक योजना के तहत प्रत्येक विधानसभाओं में विस्तारक पहुंचना शुरू हो गए हैं। बताया जा रहा है कि पूर्णकालिक विस्तारक छह महीने तक विधानसभाओं में रहेंगे और पार्टी से जुड़े कार्यों को देखेंगे। कहीं पर कोई कमी होने पर वह संगठन को जानकारी भी देंगे। इसके अलावा अन्य फीडबैक भी देंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने बताया कि हल्द्वानी, नैनीताल, भीमताल, रामनगर विधानसभा में पूर्णकालिक विस्तारक पहुंच चुके हैं। विस्तारक संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे। प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत कहते हैं कि विस्तारक बूथ, मंडल आदि स्तर पर बैठकें करेंगे। कमी मिलने पर पार्टी को अवगत कराएंगे।