फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   BJP hits out at government Rawat

रावत सरकार पर बरसे भाजपाई

Sun, 21 Aug 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल। Updated Sun, 21 Aug 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
BJP hits out at government Rawat
भाजपा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने हरीश रावत सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी रावत सरकार की गलत नीतियों की वजह से उद्योगपति प्रदेश में पूंजी निवेश करने में कतरा रहे हैं।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ जनता को नहीं दे रही है। विधान सभा चुनाव में जनता कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करेगी। बहुगुणा भाजपा की पर्दाफाश रैली के बाद मल्लीताल पंत पार्क में सभा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


बहुगुणा ने कहा कि हरीश रावत लगातार घोषणाएं करते जा रहे हैं लेकिन उनको पूरा करने के लिए उनके पास धनराशि ही नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री और झारखंड प्रभारी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में विकास कार्यों में विराम लग गया है। उन्होंने दावा किया कि इस बार विधानसभा चुनाव में 40 से अधिक सीटें जीतकर भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष मनोज साह की अध्यक्षता और जिला महामंत्री दयाकिशन पोखरिया के संचालन में हुई सभा में जसपुर के पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, प्रदेश उपाध्यक्ष राजू भंडारी, पूर्व दर्जा मंत्री शांति मेहरा, नगर अध्यक्ष मनोज जोशी, गोपाल सिंह रावत, अंबा आर्या, हेम आर्या, दिनेश आर्या, मोहन पाल, संजय कुमार संजू, अरविंद पडियार आदि मौजूद थे।

इधर, भीमताल रामलीला मैदान में हुई सभा में भी पूर्व सीएम बहुगुणा ने भ्रष्टाचार के मामले में हरीश रावत सरकार घेरा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की संसदीय प्रणाली के इतिहास में विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल का नाम हमेशा याद रखा जाएगा क्योंकि उन्होंने गलत तरीके से हरीश रावत की अल्पमत सरकार को बचाने का कार्य किया।

यहां रैली को पूर्व मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, जसपुर के पूर्व विधायक शैलेंद्र मोहन सिंघल ने भी संबोधित किया। रैली में पूर्व मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश नेगी, रविंद्र बजाज, प्रधान संगठन के अध्यक्ष हरीश जोशी, पूर्व प्रमुख लाखन सिंह नेगी, रितु डालाकोटी आदि थे। संचालन जिला महामंत्री भावना मेहरा और रघुवर जोशी ने किया। 

..जाते-जाते कार्यकर्ताओं को दे गए मोबाइल नंबर
नैनीताल। पूर्व सीएम विजय बहुगुणा सभा के दौरान उमड़ी भीड़ देखकर जाते-जाते कार्यकर्ताओं को अपना मोबाइल नंबर 8750808484 भी दे गए। बोले कार्यकर्ता इस नंबर का उपयोग जब उन पर कोई संकट आए तब करें या पार्टी की उपलब्धि बताने को करें। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी काम नहीं करते उनकी शिकायत भी उनसे करें। उन्होंने अपने संबोधन में राजनैतिक दबाव में काम कर रहे अधिकारियों को भी आगाह करते हुए कहा कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद वह प्रदेश में नहीं रह पाएंगे। ब्यूरो

धरीं रह गई विरोध की तैयारियां
भीमताल (नैनीताल)। क्षेत्र के कांग्रेसियों की पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा का विरोध कर उन्हें काले झंडे दिखाने की तैयारियां धरी रह गईं। कांग्रेसियों के बहुगुणा को काले झंडे दिखाने की भनक खुफिया विभाग को लग गई। खुफिया विभाग से जुड़े कर्मियों ने भाजपाइयों से संपर्क किया। भाजपा के लोगों ने कांग्रेसजनों से संपर्क कर आपसी संबंधों का हवाला देते हुए विरोध न करने की अपील की। बताया जाता है कि जिसे कांग्रेसजनों ने स्वीकार कर लिया। 


भाजपाइयों ने भंडारी को भी जमकर कोसा
भीमताल। पर्दाफाश रैली के दौरान अधिकांश भाजपा नेताओं ने निवर्तमान विधायक दान सिंह भंडारी को भी जमकर कोसा। भाजपाइयों का कहना था कि भाजपा ने ही भंडारी को फर्श से अर्श तक पहुंचाया। भंडारी ने पार्टी का एहसान मानने के बजाए पार्टी और क्षेत्र के लोगों को धोखा दिया। उन्होंने कहा कि इसका जवाब विधानसभा चुनाव में क्षेत्र की जनता भंडारी और कांग्रेस दोनों को देगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed