फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News: Congress leader Yashpal Arya Statement on Bjp

उत्तराखंड: नेता प्रतिपक्ष का बयान, कांग्रेस ने तैयार की BJP की चार्जशीट, हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में दिखाएंगे

Sun, 05 Feb 2023 05:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Sun, 05 Feb 2023 05:10 PM IST
सार

रुद्रपुर सिटी क्लब में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा एतिहासिक रही।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Congress leader Yashpal Arya Statement on Bjp
रुद्रपुर सिटी क्लब समीक्षा बैठक में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : RUDRAPUR

विस्तार

कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा प्रभारी एवं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की धामी सरकार के कार्यकाल के कारनामों की कांग्रेस ने चार्जशीट तैयार कर ली है। इसे हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के दौरान जनता के बीच दिखाया जाएगा।

विज्ञापन


शनिवार को रुद्रपुर सिटी क्लब में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा एतिहासिक रही। इसके बाद केंद्रीय आह्वान पर प्रदेश भर में 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का आगाज हो चुका है।
विज्ञापन


यह यात्रा मार्च तक प्रत्येक बूथ और हर मतदान केंद्र में चलेगी। आर्य ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की टोली बनाकर घर-घर दस्तक देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार की बनाई गई चार्जशीट लोगो को दिखाई जाएगी। आर्य ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में देशभर में महंगाई चरम पर है। विभागों में भ्रष्टाचार तेजी से बढ़ रहा है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी सरकार गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में भर्ती घोटाले की बाढ़ सी आ गई है। आज लोक सेवा चयन आयोग के साथ ही सरकार भी कटघरे में है। आर्य ने कहा कि कांग्रेस लगाकर इनकी जांच की मांग कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भर्ती घोटाले में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को बचाते हुए छोटे मोहरों पर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में स्थानीय मुद्दों से लेकर केंद्रीय मुद्दों तक को रखा जाएगा। घर-घर जाकर राहुल गांधी की चिट्ठी का वितरण के साथ ही हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा।

बैठक में उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, अभियान के लोकसभा प्रभारी प्रकाश जोशी, जिला जिला प्रभारी संजीव आर्य, नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा, जसपुर विधायक आदेश चौहान, पूर्व सांसद महेंद्र पाल, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, कार्यकारी महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, रेखा सोनकरए डॉ. गणेश उपाध्याय, सौरभ चिलाना, मुक्ता सिंह, इंदुमान सिंह, संजीव सिंह, मोहन खेड़ा, बाबू खान आदि मौजूद रहे।

कांग्रेस में एक बार फिर सामने आई गुटबाजी
कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की समीक्षा बैठक के दौरान शनिवार को एक बार फिर पार्टी की गुटबाजी खुलकर सामने आ गई। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने कार्यक्त्रस्म में सम्मान न मिलने, मंच और पोस्टर में उनको स्थान पर न मिलने की बात कहकर नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान हंगामा भी हुआ।

नेता प्रतिपक्ष के समझाने के बावजूद वे नहीं माने। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का स्वागत कर वह बैठक छोड़कर चले गए। इनमें प्रमुख रूप से कांग्रेस के नगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता परिमल राय, राजेंद्र निषाद व वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री मीना शर्मा के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे अनिल शर्मा आदि शामिल रहे।

अचानक कांग्रेस नेताओं के बैठक छोड़कर जाने से नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य भी असहज हो गए थे। कार्यक्त्रस्म के बाद पत्रकार वार्ता करते में आर्य ने पार्टी में गुटबाजी की बात से इन्कार किया। उन्होंने कहा कि समीक्षा बैठक में ब्लॉक कमेटी और वरिष्ठ नेताओं को बुलाया गया था।


उन्होंने कहा कि कुछ नेताओं को नहीं बुलाया गया अथवा उन्हें सम्मान न देने के मामले की जांच कराई जाएगी। यदि बुलाने के बाद भी कुछ नेता नहीं पहुंचे तो यह अनुशासनहीनता है। बताया जा रहा है बैठक का बहिष्कार करके आए कांग्रेस नेताओं ने महानगर अध्यक्ष के कार्यालय में बैठक भी की।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed