फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   BJP counterattack on Harish Rawat statement about Jinnah

Uttarakhand BJP-Congress: हरदा के जिन्ना वाले बयान पर बीजेपी का पलटवार कहा- झलक रहा बुढ़ापा

Wed, 18 Oct 2023 10:32 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 18 Oct 2023 10:32 AM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पूर्व सीएम हरीश रावत की ओर से जिन्ना पर दिए गए बयान पर कहा कि उनपर बुढ़ापा झलक रहा है। वह अपने लिए स्थान बनाने का कुप्रयास कर रहे है।

विज्ञापन
BJP counterattack on Harish Rawat statement about Jinnah
हरदा के जिन्ना वाले बयान पर बीजेपी का पलटवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं देश का कर्मकार, शिल्पकार और परंपरागत कारीगर आत्मनिर्भर बने। पात्र शिल्पकारों और कारीगरों को उनके परंपरागत शिल्पकला और हुनर का लाभ देने के लिए प्रत्येक पिछड़े शिल्पकार तक पहुंचने का काम भाजपा ओबीसी मोर्चा करेगा। 

विज्ञापन

 

पूर्व सीएम हरीश रावत की ओर से जिन्ना पर दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि उनपर बुढ़ापा झलक रहा है। वह अपने लिए स्थान बनाने का कुप्रयास कर रहे है। 

विज्ञापन


अध्यक्ष महेंद्र भट्ट मंगलवार को भाजपा के कुमाऊं संभाग कार्यालय में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। मुख्य वक्ता पश्चिम बंगाल के हुगली सीट से सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में परंपरागत शिल्पकार, कारीगर बढई, सुनार, दर्जी, टोकरी बुनकर, नाई, लोहार, कुम्हार, हलवाई, मूर्तिकार समेत 18 शिल्पकला के कारीगरों को प्रशिक्षण और संबंधित काम के लिए ऋण की सुविधा दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों से आह्वान किया कि शिल्पकार एवं कारीगरों को चिह्नित कर योजना की जानकारी दें। कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, खिलेंद्र चौधरी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी, नेत्रपाल मौर्य, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, रमेश बहुगुणा, इंदर सिंह, कंचन कश्यप, महेंद्र कश्यप आदि थे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को देखकर चलता है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी अक्तूबर के आखिर या नवंबर की शुरुआत में पंच परमेश्वर सम्मेलन करेगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बूथ जीता चुनाव जीता की तर्ज पर कार्यक्रम होंगे। 


पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के पिथौरागढ़ दौरे पर एक लाख से अधिक लोगों की भीड़ ने उनका सम्मान किया। उन्होंने मानसखंड का स्वरूप देश के सामने रखा और देश विदेश के लोगों ने उन्हें देखा सुना। आने वाले दिनों में कैलास मानसरोवर और बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। पूर्व सीएम हरीश रावत की ओर से जिन्ना पर दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि उनपर बुढ़ापा झलक रहा है। वह अपने लिए स्थान बनाने का कुप्रयास कर रहे है। 

मदरसों की जांच के सवाल पर कहा कि कुछ लोग धर्म के नाम पर जमीन हड़पने का प्रयास कर रहे हैं जिनपर अंकुश लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्व. एनडी तिवारी कांग्रेसी हैं यह भाव जगाकर कांग्रेसी आज उनका अपमान कर रहे हैं जबकि अंतिम समय में वह सबके नेता थे। प्रदेश की भाजपा सरकार एनडी के अधूरे कार्य धरातल पर लाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed