फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   BJP candidate Gajraj Singh Bisht won the election of Mayor of Kathgodam-Haldwani Municipal Corporation

Nikay Chunav: गजराज ट्रिपल इंजन पर सवार, कांग्रेस के ललित जोशी को 3894 मतों से हराया; आरपी सिंह तीसरे स्थान पर

Sun, 26 Jan 2025 11:31 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Sun, 26 Jan 2025 11:31 AM IST
सार

काठगोदाम-हल्द्वानी नगर निगम के मेयर का चुनाव भाजपा प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने 3894 मतों से जीत लिया। उन्हें 71,962 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के ललित जोशी को 68,068 वोट प्राप्त हुए।

विज्ञापन
BJP candidate Gajraj Singh Bisht won the election of Mayor of Kathgodam-Haldwani Municipal Corporation
भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

काठगोदाम-हल्द्वानी नगर निगम के मेयर का चुनाव भाजपा प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने 3894 मतों से जीत लिया। उन्हें 71,962 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के ललित जोशी को 68,068 वोट प्राप्त हुए। छह चरण में हुई मतगणना का परिणाम रात करीब सवा 11 बजे आया।

पहले ही चरण में बढ़त हासिल करने वाले गजराज को दूसरे चरण में झटका लगा। फिर दो चरणों में काफी लीड ली। पांचवें चरण में करीब तीन हजार वोटों के अंतर ने इस लीड को कम किया। इसके बाद सिर्फ करीब 32 सौ वोटों का अंतर रह गया और छठे राउंड पर सबकी निगाहें टिक गईं। अंतिम चरण में ललित जोशी 688 ज्यादा वोट ही ज्यादा पा पाए और गजराज की जीत पक्की हो गई। तीसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी असिस्टेंट कमांडेंट आरपी सिंह रहे, उन्हें 2531 वोट मिले। बसपा के शिव गणेश को 1,088 और उक्रांद के मोहन कांडपाल को 414 वोट ही मिले।

विज्ञापन

23 जनवरी को हुए मतदान में नगर निगम क्षेत्र में 2 लाख 42 हजार 452 मतदाताओं में से 1 लाख 58 हजार 646 मतदाताओं ने वोट डाले थे। भाजपा प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट को पहले राउंड में 13,932 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के ललित जोशी को 12,769 मत प्राप्त हुए। दूसरे राउंड में गजराज को 13,269 व ललित को 14,092 वोट मिले। तीसरे राउंड में भाजपा ने फिर बढ़त बनाई और उसे 15,117 वोट मिले, जबकि कांग्रेस को 12,515 मत प्राप्त हुए। चौथे राउंड में गजराज को 14,727 व ललित को 11,572 वोट मिले। पांचवें राउंड में भाजपा को 12,341 और कांग्रेस को 15,202 वोट मिले। छठे व अंतिम राउंड में गजराज को 2,484 व ललित को 1,796 वोट मिले। छह राउंड की गणना के बाद गजराज ने इस चुनाव को 3894 मतों से जीत लिया। गजराज को मिले 71,962 वोटों में पोस्टल बैलेट भी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाताओं को मेयर का कोई भी प्रत्याशी पसंद नहीं
नगर निगम क्षेत्र के 823 मतदाताओं को मेयर के लिए खड़े दस दावेदारों में से एक भी दावेदार पसंद नहीं आया और उन्होंने नोटा के स्थान पर मोहर लगाकर इन सभी प्रत्याशियों को खारिज कर दिया। पहले चरण में नोटा को 163, दूसरे में 185, तीसरे में 135, चौथे में 172, पांचवें में 126 और छठे चरण में 40 मतदाताओं ने नोटा का उपयोग किया। नोटा को कुल 823 वोट मिले।

6769 मत हुए रद्द
निगम के चुनाव में 6769 मत रद्द हुए हैं। पहले चरण में रद्द मतों की संख्या 1351 थी जबकी दूसरे चरण में 1099 वोट रद्द हुए। वोट रद्द होने का सिलसिला थमने के बजाए बढ़ता गया। तीसरे राउंड में 1192 व चौथे चरण में 1512 वोट रद्द हुए। पांचवें में 1457 व छठे चरण में रद्द मतों की संख्या 145 रही।

हल्द्वानी में पालिकाध्यक्ष से लेकर मेयर तक का कार्यकाल

चौधरी श्याम सिंह 01 नवंबर 1942 से 15 मार्च 1943 तक

मुरली मनोहर माथुर 16 मार्च 1943 से 9 सितंबर 1946 तक

दयाकिशन पांडे 28 अक्तूबर 1946 से 30 अप्रैल 1952 तक

घनानंद पांडे 28 मई 1952 से 31 दिसंबर 1953 तक

दयाकिशन पांडे 01 जनवरी 1954 से 18 जून 1957 तक

हीराबल्लभ बेलवाल 19 जून 1957 से 14 मई 1958 तक

नंदकिशोर खंडेलवाल 15 मई 1958 से 30 जनवरी 1964 तक

हीराबल्लभ बेलवाल 31 जनवरी 1964 से 17 जुलाई 1967 तक

मोहम्मद अब्दुल्ला 25 जुलाई 1967 से 31 जुलाई 1968 तक

हीरा बल्लभ बेलवाल 31 जुलाई 1968 से 11 अगस्त 1977 तक

नवीन चंद्र तिवारी 24 नवंबर 1988 से 19 जनवरी 1994 तक

सुषमा बेलवाल 05 मार्च 1997 से 15 मार्च 2002 तक

हेमंत बगड्वाल 08 फरवरी 2003 से 14 फरवरी 2008 तक

रेनू अधिकारी 05 मई 2008 से 21 मई 2011 तक

डॉ. जोगेंद्र सिंह रौतेला 2013 से 2023 तक

गजराज की जीत के पांच प्रमुख कारण

- देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार। मतदाताओं ने ट्रिपल इंजन का महत्व समझा।

- भाजपा का बूथ स्तर तक कुशल संगठनात्मक ढांचा।

- प्रचार के दौरान पार्टी के बड़े चेहरों का प्रत्याशी के साथ खड़े रहना।

- गजराज की संगठन में सक्रियता और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद।

- चुनाव प्रचार के दौरान सोशल मीडिया का कुशल उपयोग।

नगर निगम मेयर चुनाव में किसे कितने मिले वोट

गजराज सिंह बिष्ट (भाजपा)- 71,962

ललित जोशी (कांग्रेस)-68,068

शिव गणेश (बसपा)- 1,088

मोहन कांडपाल (उक्रांद)-414

दीप चंद्र पांडे (निर्दलीय)-1,597

नवीन चंद्र (निर्दलीय)-772

भुवन चंद्र पांडे (निर्दलीय)-2,136

मनोज कुमार आर्य (निर्दलीय)-1,377

मनोज कुमार मन्नू (निर्दलीय)-1,109

असिस्टेंट कमांडेंट आरपी सिंह (निर्दलीय)-2,531

नोटा-823

रद्द मत-6,769

कुल-1,58,646

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed