फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bird Photography Festival was participated by 124 participants

बर्ड फोटोग्राफी फेस्टिवल में 124 प्रतिभागियों ने किया प्रतिभाग

Sat, 31 Dec 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,रामनगर।
अमर उजाला ब्यूरो,रामनगर। Updated Sat, 31 Dec 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
Bird Photography Festival was participated by 124 participants
बर्ड फोटोग्राफी फेस्टिवल में 124 प्रतिभागियों ने किया प्रतिभाग - फोटो : अमर उजाला

नैनीताल में चल रहे विंटर कार्निवाल के तहत रामनगर में कार्बेट बर्ड फोटोग्राफी फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इसमें देशी-विदेशी फोटोग्राफरों ने प्रतिभाग किया। इससे पूर्व फेस्टिवल का शुभारंभ कार्बेट पार्क के उपनिदेशक अमित वर्मा, डीएफओ नेहा वर्मा, पार्क वार्डन शिवराज चंद, एसडीएम पारितोष वर्मा, तहसीलदार सुंदर सिंह तोमर ने संयुक्त रूप से किया। 

विज्ञापन


प्रतियोगिता के तहत कोसी बैराज से गर्जिया मंदिर तक मौके पर दिखने वाले तीन अलग-अलग पक्षियों की फोटो कैमरे में कैद करनी थी। प्रतियोगिता 124 प्रतिभागियों ने भाग लिया। पहले ग्रुप में ललित कुमार सिंह रामनगर प्रथम, देवाशीष बोस दुबई द्वितीय व अशोक भट्ट तृतीय रहे।
विज्ञापन


वहीं, पत्रकारों के वर्ग में जितेद्र पपनै प्रथम, दानिश खान द्वितीय स्थान पर रहे। समापन अवसर पर डीएम दीपक रावत ने स्कूली बच्चों को 200 स्वेटर, 40 जूते व तीन परिवारों को हिंसक वन्यजीवों द्वारा उनके परिजन के मारे जाने पर 21-21 हजार की आर्थिक सहायता देने के साथ ही पौधरोपण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समापन क्लब महिंद्रा रिजॉर्ट में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ। डीएम ने होटल रिजॉर्ट ऐसोसिएशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अगले वर्ष से इस प्रतियोगिता को तीन दिवसीय किया जाएगा।

प्रतियोगिता में प्रथम को 21 हजार, द्वितीय को 11 हजार व तृतीय को 5100 रुपए का पुरस्कार नैनीताल में समापन समारोह में दिया जाएगा। अनूप शाह, मनोज शर्मा, एजी असांरी, पवन पुरी, संजय छिम्वाल ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता में पहली बार दिखने वाली चिड़िया का फोटो रामनगर के प्रशांत ने अपने कैमरे में कैद किया। लेकिन इसका सत्यापन करने के बाद शनिवार को इसकी घोषणा होगी। इस दौरान हरिमान, कमल त्रिपाठी, बॉबी हृदयेश, संजय नेगी, दीप गुणवंत, सुरेंद्र पाल, धीरज राव, डीएस जीना, उदय सिन्हा, राजेंद्र सहित ऐसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद थे।


बच्चे भी रहे आकर्षण का केंद्र 

प्रतियोगिता में जहां चार विदेशी फोटोग्राफरों ने प्रतिभाग किया। वहीं, तीन बच्चों ने भी प्रतिभाग किया। इनमें कक्षा सात में पढ़ने वाली जुबेरिया अंसारी (11), कक्षा 2 में पढ़ने वाली जुनैरा अंसारी (आठ) व कक्षा 6 में पढ़ने वाली तनीसा जीना (11) शामिल हैं। तीनों बच्चों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed