रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में मंगलवार (आज) से पक्षी गणना का कार्य शुरू हो रहा है। पक्षी गणना के लिए पक्षी विशेषज्ञों की टीम को सीटीआर कार्यालय से रवाना किया गया। सीटीआर उपनिदेशक कल्याणी ने पक्षी विशेषज्ञों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सभी पक्षी विशेषज्ञ ईको टूरिज्म के रेंजर राजेंद्र चकरायत के दिशा निर्देश पर गणना करेंगे।
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के विभिन्न रेंजों में 16 फरवरी से 18 फरवरी तक पक्षियों की गणना की जाएगी। गणना के दौरान पक्षियों की प्रजातियों को चिह्नित किया जाएगा। गणना से पता चलेगा कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में कितने प्रकार के पक्षी प्रवास करते हैं। ईको टूरिज्म के रेंजर राजेंद्र सिंह चकरायत ने बताया कि पक्षी विशेषज्ञ सीटीआर में बिजरानी कैंपस क्षेत्र, मलानी वन क्षेत्र, धनगढ़ी सोत, गैरल, ढिकाला ग्रासलैंड, फुलई वन क्षेत्र, खिनानौली, हल्दुखेड़ा, फाटो, लालढांग, झिरना स्रोत, जमुनाग्वाड़, पटेरपानी, वर्कचार्ज कॉलोनी में पक्षियों की गणना करेंगे। वहीं कालागढ़ टाइगर रिजर्व प्रभाग में लौहाचौड़, मोहान से दुर्गादेवी, कांडा वन क्षेत्र, मैदावन वन क्षेत्र, मोरघट्टी वन क्षेत्र, नलकट्टा वन क्षेत्र, पाखरो वन क्षेत्र, हाथीकुंड वन क्षेत्र, रथुवाढाब वन क्षेत्र, मुंडियापानी वन क्षेत्र, हल्दूपड़ाव में पक्षियों की गणना की जाएगी।