फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bikers' arbitrariness, 600 got back, 150 got challaned

बाइकर्स की मनमानी, 600 हुए वापस, 150 ने कटवाए चालाना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Bikers' arbitrariness, 600 got back, 150 got challaned
हल्द्वानी। दूसरे शहरों से नैनीताल जाने वाले बाइकर्स को मनाही के बाद भी नियमों का उल्लंघन करना भारी पड़ गया। पाबंदी के पहले ही दिन बाहर से आने वाले 600 पर्यटक बाइकर्स को पुलिस ने वापस भेज दिया, जबकि 150 बाइक चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

नैनीताल में पर्यटकों की बढ़ती संख्या और पार्किंग फुल होने पर दो दिनों के लिए बिना बुकिंग वाले बाइकर्स की नैनीताल में प्रवेश पर पाबंदी लगाई गई थी। इसके लिए हल्द्वानी के पंचायत घर, नरीमन तिराहा, रूसी बाईपास, कालाढूंगी, बेलबाबा और सुभाषनगर समेत कई जगहों पर चेकिंग प्वाइंट भी बनाए गए थे।
विज्ञापन

सीओ ट्रैफिक विभा दीक्षित ने बताया कि यह फैसला पर्यटन सीजन के चलते बढ़ती भीड़ और ईद की छुट्टी में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने को लेकर लिया गया था। बताया कि पहले ही दिन बाहर से आने वाले करीब 600 बाइकर्स को नैनीताल में होटल बुकिंग न होने की वजह से वापस भेज दिया गया। साथ ही करीब 150 वाहन चालक ऐसे थे, जिनका बिना हेलमेट और तीन सवारी की वजह से चालन भी काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed