{"_id":"5fce8de68ebc3ecf777115ae","slug":"bike-rider-collided-with-elephant-standing-on-road-in-andheri-passers-by-reached-hospital-halduchod-news-hld406569436","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधरे में सड़क पर खड़े हाथी से टकरा गया बाइक सवार, राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधरे में सड़क पर खड़े हाथी से टकरा गया बाइक सवार, राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल
विज्ञापन
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। हल्द्वानी से लालकुआं जा रहा बाइक सवार सोमवार तड़के अंधेरा होने की वजह से सड़क पर खड़े हाथी से टकरा कर घायल हो गया। टक्कर के बाद हाथी जंगल में भाग गया। राहगीरों ने घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया।
गांधीनगर निवासी हेम चंद्र पांडे पुत्र हरिदत्त पांडे सुबह करीब पौने छह बजे निजी काम के सिलसिले में बाइक से लालकुआं जा रहे थे। इंडियन ऑयल डिपो के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक हाथी खड़ा था। अंधेरा होने की वजह से वह हाथी को देख नहीं पाए और टकरा गए। राहगीरों ने 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें हल्द्वानी अस्पताल भिजवाया। हादसे में उनकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
वहीं रविवार रात करीब 11 बजे एक मरीज को हल्द्वानी अस्पताल पहुंचा कर लौट रहे 108 एंबुलेंस के टेक्नीशियन धारा बल्लभ भट्ट और चंदन नेगी ने बताया कि पाल स्टोन के सामने दो हाथी सड़क पर खड़े थे। जिस कारण उन्हें एंबुलेंस रोकनी पड़ी। बताया कि हाथियों के सड़क पर खड़े होने की वजह से एक ट्रक और कार भी दुर्घटना ग्रस्त होते-होते बची। कुछ देर बाद हाथी बमेटा बंगर केशव की ओर चले गए।