फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bike in Dhangarhi drain, tourist saved

धनगढ़ी नाले में बही बाइक, पर्यटक बचा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Bike in Dhangarhi drain, tourist saved
रामनगर धनगढ़ी नाले से सकुशल बचा दिल्ली निवासी रोहित। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। दिल्ली से दोस्तों संग घूमने पहुंचा युवक धनगढ़ी नाला पार करने के दौरान फंस गया। पानी के तेज बहाव में युवक ने बाइक को छोड़ दिया। पुलिसकर्मियों और आसपास के लोगों ने युवक को किसी तरह नाले से निकाला।
विज्ञापन

रामनगर क्षेत्र में शनिवार दोपहर तेज बारिश के चलते धनगढ़ी नाला उफान पर आ गया था। गर्जिया चौकी प्रभारी मनोज नयाल ने बताया कि रोहित कुमार निवासी एच 108 डी ब्लॉक गली नंबर छह कुतुबविहार फेस-1 नई दिल्ली अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ दिल्ली से बाइक पर घूमने के लिए रामनगर आया था। शाम चार बजे के आसपास सभी मोहान की ओर जा रहे थे। युवक के तीन दोस्तों ने धनगढ़ी नाले को पार कर लिया, लेकिन बाइक सवार रोहित धनगढ़ी नाले के तेज बहाव में फंस गया। जान पर बनते ही युवक ने बाइक को नाले में छोड़ दिया। उसके बाद युवक को बचा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed