फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bike diesel engine, 100 km Average!

बाइक में डीजल इंजन, 100 किमी का एवरेज!

Mon, 26 Jan 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी Updated Mon, 26 Jan 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
Bike diesel engine, 100 km Average!

जज्बा, जुनून, हिम्मत और हौसला हो तो कुछ भी करना नामुमकिन नहीं। एक सेलुलर कंपनी में रेडियो फ्रीक्वेंसी तकनीशियन की नौकरी छोड़कर संभल के शिव प्रताप सिंह ने ऐसा ही कुछ कर दिखाया है। एक साल की कड़ी मेहनत और एक-एक रुपया जोड़कर करीब साढ़े तीन लाख रुपए खर्च कर उसने अनोखी मोटरसाइकिल तैयार की है।

विज्ञापन


दावा है यह बाइक डीजल इंजन के साथ सौ किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। शिव प्रताप सिंह की तमन्ना है कि वे दुनिया का पहला मैग्नेटिक इंजन बनाए, जिस पर वे 2002 से काम भी कर रहे हैं। ये इंजन बिना ईंधन के मैग्नेटिक पावर से चलेगा।
विज्ञापन

हाल में सरनाकोठी हल्द्वानी में रह रहे शिव प्रताप ने करीब एक साल पहले कबाड़ी बाजार से 11 हजार रुपए में एक कबाड़ सूरज बुलेट खरीदी थी। इसके बाद शिव कुमार ने उसमें अपने सपने को तलाशा और लग गया उसे चलताऊ बनाने में। उसने दिन-रात मेहनत की। पुराने डीजल इंजन को खोलकर रिपेयर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने इंजन में एक एक्सट्रा गियर बॉक्स लगाया जो कि इकोनॉमी मोड में चलने के लिए है। इसे लगाने के साथ ही इंजन का 70 का माइलेज 100 किमी प्रति लीटर हो गया। इसके बाद गाड़ी के चेसिस को पूरी तरह मॉडिफाई किया। गाड़ी में जीप के टायर लगाए, डबल साइलेंसर लगाया और फोकस हैडलैंप लगाए।


325 सीसी इंजन के साथ गाड़ी की लंबाई साढे़ सात फीट, वजन करीब दो क्विंटल है, जबकि 120 की टॉप स्पीड इसका इंजन निकाल सकता है।

रविवार दोपहर एमबीपीजी कालेज के बाहर उसकी गाड़ी देखने वालों की भीड़ लग गई। शिव प्रताप अपने इंजन को अब पेटेंट कराना चाहते हैं। वे इसके लिए अपने पिता अरुनेश सिंह और दादा बाबू सिंह को प्रेरणास्रोत मानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed