{"_id":"647e47f1c66a7bd3390ec747","slug":"bike-collided-with-tree-youth-died-ramnagar-news-c-8-1-160177-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत
Tue, 06 Jun 2023 02:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 06 Jun 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
दुर्गेश नेगी का फाइल फोटो। संवाद
रामनगर (नैनीताल)। रविवार रात बाइक सवार की पेड़ से टकराकर मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
पीरूमदारा चौकी इंचार्ज राजेश जोशी ने बताया कि रविवार को ग्राम बसई निवासी दुर्गेश नेगी (24) पुत्र जगदीश नेगी पीरूमदारा में किसी काम से आया हुआ था। देर रात वह अपने घर बसई जाने के लिए बाइक से निकला। ग्राम भवानीपुर छोटी के पास युवक की बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को काशीपुर अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने दुर्गेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। युवक की मौत की खबर सुनते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।