फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Big dams are not in the interest of the state: Rajendra Singh

बड़े बांध राज्य के हित में नहीं : राजेंद्र सिंह

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 02:29 AM IST
विज्ञापन
Big dams are not in the interest of the state: Rajendra Singh
हल्द्वानी रामपुर रोड स्थित उत्तराखंड वानिकी अनुसंधान संस्थान में बनाए गए बायोडायवर्सिटी पार्क - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। जल पुरुष राजेंद्र सिंह ने कहा कि बड़े बांध उत्तराखंड के हित में नहीं है। छोटे बांधों के जरिए आवश्यकताओं को पूरा किया जाना चाहिए। बड़े बांध बिगाड़ और विनाश करते हैं। छोटे-छोटे बांध बनाने से काफी लोगों को रोजगार दिया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहाड़ का पानी और मिट्टी को रोककर ही पलायन को रोका जा सकता है। छोटे नदियों के प्रबंधन, पुनर्जीवन में लोगों को रोजगार दिया जा सकता है। उन्होंने वन भूमि हस्तांतरण के बढ़ते मामलों को लेकर भी चिंता जाहिर की। इससे पूर्व उन्होंने वन अनुसंधान में बायो डायवर्सिटी पार्क, कैक्टस व हर्बल गार्डन, रामायण वाटिका, बटर फ्लाई पार्क, पाम गार्डेन, इंटरपेटेंशन सेंटर आदि जगहों को देखा और विभाग के वन अनुसंधान शाखा द्वारा जैव विविधता संरक्षण के साथ लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यों की सराहना की। इस दौरान मुख्य वन संरक्षक संजीव चतुर्वेदी, वन क्षेत्राधिकारी मदन बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

सोसायटी के जरिए कर सकते मदद
हल्द्वानी। मुख्य वन संरक्षक संजीव ने बताया कि कोरोना का प्रभाव खत्म होने के बाद यह स्थान लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। सेंटर फॉर रिसर्च डेवलपमेंट कंजरवेशन ऑफ हिमालय फारेस्ट्री रिर्सोज नाम से सोसायटी बनाई गई है। इस सोसाइटी में कोई भी संस्था, व्यक्ति संरक्षण को लेकर चल रहे कार्यों में आर्थिक मदद कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जैव विविधता संरक्षण के लिए राज्य में अलग- अलग स्थानों कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कीटभक्षी पौधों को लगाया गया
हल्द्वानी। वन अनुसंधान ने लोगों को कीटभक्षी पौधों के बारे में जानकारी देने का भी प्रयास किया है। इसी के तहत नर्सरी में चार प्रजातियों के कीटभक्षी पौधों को लगाया गया है। वन क्षेत्राधिकारी मदन बिष्ट ने बताया कि इसमें संख्या और बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed