{"_id":"c7ada249f3b379f0a4e020d42c067dcc","slug":"bidla-inspreshn-school-results-and-the-number-one-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिडला और इंस्प्रेशन स्कूल रिजल्ट में नंबर वन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिडला और इंस्प्रेशन स्कूल रिजल्ट में नंबर वन
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Fri, 29 May 2015 02:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई की हाईस्कूल की परीक्षा में एक नहीं अनेक छात्र-छात्राओं ने ग्रेड-ए-वन और सीजीपीए में पूरे 10 अंक प्राप्त कर अपने - अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है। पब्लिक स्कूलों से मिले परीक्षा परिणाम के मुताबिक सर्वाधिक 10 सीजीपीए पाने वाले पर बिडला स्कूल नंबर पर तो विद्यार्थियों की संख्या के औसत के आधार पर इंस्प्रेशन स्कूल भी नंबर वन पर रहा।
विज्ञापन
इंस्प्रेशन स्कूल में 80 में से 17 विद्यार्थियों ने 10 सीजीपीए प्राप्त किया है जबकि बिडला स्कूल में 305 में से 18 विद्यार्थियों ने 10 सीजीपीए प्राप्त करने में सफलता हासिल की है। जबकि दूसरा नंबर यूनिवर्सल कान्वेंट ने प्राप्त किया। इसके अलावा दूसरे पब्लिक स्कूलों का प्रदर्शन भी उत्कृष्ट रहा। परीक्षा परिणाम गुरुवार को अपराह्न करीब तीन बजे सामने आ सका। हालांकि स्कूलों को अपना रिजल्ट देखने के लिए सीबीएसई की वेबसाइट पर घंटों जूझना पड़ा।
विज्ञापन
बिडला स्कूल
आर्यमान विक्रम बिडला आफ इंस्टीट्यूट लर्निंग के 18 विद्यार्थियों ने सीजीपीए में 10 अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। विद्यालय की छात्रा सुष्मिता डे, तुषार सिंह, श्रेया शर्मा, वरुण पांडे, अनन्या सिंह, वसुंधरा बिष्ट, गरिमा उप्रेती, समृद्धि बहुगुणा, फलक जमा, कीर्तिका अग्रवाल, इर्शिता वार्ष्णेय, तन्मय जोशी, हिमांशु ठाकरे, भावना गुप्ता, अंशुल भट्ट, विदुषी, काम्या और सूर्या ने ग्रेड ए-वन प्राप्त किया है। कमल बिष्ट का प्रदर्शन भी बेहतर रहा। प्रधानाचार्य पिंदरजीत सिंह चीमा ने बताया कि कुल 305 विद्यार्थियों विद्यार्थियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
इंस्प्रेशन स्कूल
इंस्प्रेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 17 विद्यार्थियों अंजलि चन्याल, विशाल गोस्वामी, निवेदिता बिष्ट, आशीष अग्रवाल, हर्षिता तिवारी, विशाल सनवाल, मयंक बिष्ट, कमलेश सिंह नगरकोटी, आयुषि बल्यूटिया, आकाश जोशी, हर्ष जोशी, शिवा बुधलाकोटी, तुषार दुत्थाल, पवन सिंह हररिया, इशानी पांडेय, अनुकृति माथुर और विपुल मलिक ने ग्रेड ए-वन हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय की चेयरपर्सन डा. गीतिका बल्यूटिया, प्रबंध निदेशक दीपक बल्यूटिया और प्रधानाचार्य अनुराग माथुर ने बच्चों को बधाई दी है।
यूनिवर्सल स्कूल
यूनिवर्सल कान्वेंट स्कूल का रिजल्ट भी उत्कृष्ट रहा। विद्यालय के 16 विद्यार्थियों दीपक खनी, कनिका डालाकोटी, दीपक सिंह भौरियाल, दीपा कुमारी, अदिती राजगीत, हर्षित उपाध्याय, अमन नेगी, सौम्या भंडारी, संदीप बिष्ट, प्रतिभा पांडेय, मानसी तिवारी, नवीन सिंह बिष्ट, उमेश चंद्र जोशी, मोनिका रावत, नवीन सिंह एवं निधि जीना ने ग्रेड ए-वन 10 प्राप्त कर मान बढ़ाया है। स्कूल के निदेशक सुनील जोशी, प्रधानाचार्या एवं सीबीएसई कोआर्डिनेटर मंजू जोशी ने बताया कि रिजल्ट शत प्रतिशत रहा।
सेंट थेरेसा स्कूल
सेंटथेरेसा स्कूल की रिजल्ट भी उत्कृष्ट रहा। विद्यालय की आकृति जोशी, ऋषभ माहेश्वरी, अमिताभ पालीवाल, सृष्टि जायसवाल और हितेश बिष्ट ने ग्रेड ए-वन 10 सीजीपीए प्राप्त किए हैं जबकि बाकी विद्यार्थी ए- टू ग्रेड पाया। प्रधानाचार्य फादर जूलियन पिंटो ने बधाई दी है।
नैनीवैली स्कूल
नैनीवैली स्कूल में छह विद्यार्थियों ने हर्षिता, अस्तित्व गोयल, दीपांकर जोशी, असफी सुहैल, सपना मदान और मुस्कान सूद ने ग्रेड ए-वन 10 सीजीपीए प्राप्त किया है। विद्यार्थी अक्षिता उपाध्याय, हिमानी तिवारी, माही पांडेय, शुभम, अरविन कौर का प्रदर्शन भी बेहतर रहा। प्रबंधक कनिका बिंद्रा एवं प्रधानाचार्या संगीता गोयल ने बधाई दी है।
सिंथिया स्कूल
सिंथिया स्कूल के विद्यार्थियों का प्रदर्शन भी उत्कृष्ट रहा। विद्यालय की छात्रा दिव्यांशी पाठक , हर्षिता बिष्ट, हिमांशु बोहरा, कोमल अधिकारी, पीयूष बधानी, राहुल मिश्रा ने एवन ग्रेड प्राप्त किया है। प्रधानाचार्य प्रवींद्र कुमार रौतेला ने विद्यार्थियों को बधाई दी।
श्रीगुरुतेग बहादुर स्कूल
श्रीगुरु तेगबहादुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य विजय जोशी ने बताया कि रितु बिष्ट और गरिमा आर्या ने ग्रेड ए-वन प्राप्त किया है। जबकि विनोद सिंह, श्रेयांश नेगी, अंजलि रावत, वैभव लोहनी, अंकित जोशी और पूजा केसरवानी ने बेहतर प्रदर्शन किया है।
गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल
गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में 139 में से 12 विद्यार्थियों ने करन नेगी, भूमिका जोशी, प्रिंयका बगडवाल, उवर्शी जोशी, आकांक्षा महाजन, हिमिक खुल्वे, दीक्षा धानिक, ममता पांडेय, देवेश जोशी, दिव्या बिष्ट, मनीष जोशी, मानस भट्ट ने ग्रेड ए-वन 10 सीजीपीए प्राप्त किया है।
बीएलएम एकेडमी
बीएलएम एकेडमी के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। विद्यालय की छात्रा रचना वर्मा, खुशबू कार्की, नमिता नंदकिशोर भट्ट, रुति मेहरा ने 10 सीजीपीए प्राप्त किया। जबकि वैष्णवी निगम, गौरव माथुर, समक्ष सिंह व विपुल उपाध्याय, प्रशांत जोशी, मुस्कान चुनाल ने बेहतर प्रदर्शन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या रजनी कांता बिष्ट ने बताया कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के चेयरपर्सन आदेश अग्रवाल, प्रबंधक साकेत अग्रवाल ने विद्यार्थियों को बधाई दी।
सेक्रेड हार्ट
सेक्रेड हार्ट स्कूल में नमन मेहरा, शैफाली नेगी और प्रियंका आर्या ने ग्रेड ए-वन 10 सीजीपीए प्राप्त किया है।
सेंट पाल्स
सेंट पॉल स्कूल का रिजल्ट भी बेहतर रहा। स्कूल में 10वीं में विवेक पनेरू ने 9.4 सीजीपीएए कार्तिक पपनै ने 9.2 और आकांक्षा शर्मा ने 9.2 सीजीपीए प्राप्त किया। प्रिंसिपल गोपाल पांडेय ने विद्यार्थियों का बधाई दी।