फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bicycle Rally

सुरक्षित पर्यटन का संदेश देगी रैली : इंदिरा

Thu, 07 May 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Thu, 07 May 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
Bicycle Rally

उत्तराखंड में पहली बार राष्ट्रीय साइकिलिंग एसोसिएशन और पर्यटन विभाग के सहयोग से आयोजित उत्तराखंड माउंटेन साइकिलिंग रैली का शुभारंभ बुधवार को वित्त मंत्री डा. इंदिरा हृदयेश ने झंडी दिखाकर किया। रैली में देश के विभिन्न राज्यों के 90 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। रैली प्रदेश के विभिन्न जिलों से होते हुए 625 किमी का सफर तय करेगी। रैली का समापन 13 मई को मसूरी और समापन समारोह 14 मई को देहरादून में होगा, जिसमें सीएम हरीश रावत शिरकत करेंगे। इधर, व्यस्तता के चलते पर्यटन मंत्री दिनेश धनै कार्यक्रम में नहीं आ सके।

विज्ञापन


मल्लीताल पंत पार्क में आयोजित समारोह में वित्त मंत्री ने कहा कि इस आयोजन से प्रदेश में सुरक्षित पर्यटन का संदेश जाएगा, वहीं लोग साइकिलिंग से भी जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि साइकिलिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार की ओर से इस रैली में प्रयुक्त हो रही ऐसी ही 400 साइकिलें वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना से खरीदी जाएंगी। उन्होंने साइकिलिंग एसोसिएशन के महासचिव ओमकार सिंह से कहा कि वह अगले वर्ष अंतरराष्ट्रीय साइकिलिंग का आयोजन कराएं, इसके लिए प्रदेश सरकार हर प्रकार से उन्हें सहयोग करेगी।
विज्ञापन


संसदीय सचिव एवं विधायक सरिता आर्या और पालिकाध्यक्ष श्याम नारायण ने कहा कि रैली का नैनीताल से शुभारंभ हमारे लिए गौरव की बात है, इससे प्रदेश के पर्यटन के साथ ही नैनीताल का पर्यटन भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर सचिव पर्यटन आशीष जोशी के मुताबिक 10.36 लाख रुपए खर्च कर पर्यटन विभास के प्रयासों से एशिया की सबसे बड़ी साइकिल रेस का आयोजन किया जा रहा है। डीएम दीपक रावत ने बताया कि नैनीताल जिले में यह रैली भवाली, रामगढ़, नथुवाखान, प्यूडा, मौना, क्वारब होते हुए 72 किमी की दूरी तय कर अल्मोड़ा पहुंचेगी। रैली के लिए 300 ने आवेदन किया था, जिसमें से 90 प्रतिभागियों का चयन किया गया है।

समारोह में रैली से संबंधित ब्रासर का विमोचन भी किया गया। इस दौरान एसएसपी सेंथिल अबुदई, कुविवि कुलपति प्रो. एचएस धामी, रजिस्ट्रार डा.डीसी पांडे, पूर्व सांसद डा.महेंद्र सिंह पाल, पूर्व विधायक डा.नारायण सिंह जंतवाल, डा. रमेश पांडे, डा.भूपाल सिंह भाकुनी, मारुति नंदन साह, किशन नेगी, उप निदेशक पर्यटन जेसी बेरी, संयुक्त निदेशक रामचंद्र भारद्वाज, गोपाल बिष्ट, खष्टी बिष्ट, सीएमओ डा.एलएम उप्रेती, सहायक खेल निदेशक खेल अख्तर अली आदि थे। संचालन हेमंत बिष्ट ने किया।

निमंत्रण कार्ड नहीं मिलने गुस्साए कांग्रेसी
समारोह के लिए निमंत्रण नहीं मिलने से कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नाराजगी व्यक्त की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष डा. रमेश पांडे, पूर्व दर्जा मंत्री रईस भाई और पूर्व प्रदेश प्रवक्ता डा. भूपाल सिंह भाकुनी ने कहा कि उन्हें पर्यटन विभाग की ओर से समारोह में आने के लिए निमंत्रण कार्ड नहीं दिया गया। वितत मंत्री के यहां पहुंचने की खबर मिलने पर खुद ही आए हैं। बाद में उन्होंने इसकी शिकायत वित्त मंत्री से भी की।

साइकिलिस्ट से बातचीत
पंत पार्क स्थित समारोह स्थल में मौजूद सबसेे अधिक उम्र के 54 वर्षीय देहरादून में कार्यरत डीवाईएसपी हिमांशु साह ने कहा कि यदि प्रदेश सरकार स्कूल स्तर पर साइकिलिंग को प्रमोट करें और प्रतियोगिता के माध्यम से इसे बढ़ावा दे तो पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। 30 गियर वाली 88 हजार की साइकिल के साथ पहुंचे श्री साह राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रजत पदक प्राप्त कर चुके हैं।

कोच्चि बाइकर्स क्लब केरल से आए मोरियान और मिलन ने बताया कि केरल में इस तरह की प्रतियोगिता होती रहती हैं। यहां के पर्यावरण सौंदर्य की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से यहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि माउंटेन साइकिल की कीमत 17 हजार से लेकर 11 लाख रुपए तक है। कीमत बढ़ने के साथ शॉकर, सेंटर शॉकर, हाइड्रोलिक ब्रेक, लाइट वेट, गियर सिस्टम, बेहतर रोलिंग, पैडल स्मूथनेस बढ़ती जाती है। वह 50 हजार रुपए की 3 गुणा 10 गियर की साइकिल लेकर आए हैं।


पुणे के राजेश कुमार यादव ने कहा कि साइकिलिंग फिटनेस के लिए जरूरी है और इससे पर्यावरण संरक्षण की सार्थक पहल भी की जा सकती है। वह अब तक विभिन्न प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चुके हैं, लेकिन उत्तराखंड की पहाड़ियों में वह पहली बार पहुंचे हैं। वह टूर डीई फ्रांस साइकिलिंग स्टेज रेस में प्रतिभाग करने के लक्ष्य के अनुरूप मेहनत कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed