{"_id":"dcc10048f9cd2883bd2b0f46722f64dc","slug":"bhowali-open-bob-s-branch-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भवाली में खुली बॉब की शाखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भवाली में खुली बॉब की शाखा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भवाली (नैनीताल)।
Updated Tue, 09 Jun 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक ऑफ बड़ौदा ने सोमवार को नगर में अपनी नई शाखा का शुभारंभ किया। पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर इसका उद्घाटन किया। पहले दिन ही बॉब की इस शाखा में सौ से अधिक लोगों ने खाते खुलवाए।
विज्ञापन
कोश्यारी ने बैंक अधिकारियों का आह्वान किया कि बैंक की योजनाओं के माध्यम से बेरोजगारों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करें। इस दौरान हल्द्वानी अंचल के महाप्रबंधक पी. नरसिम्हा राव ने कहा कि भवाली में खुली ब्रांच हल्द्वानी अंचल की 78वीं शाखा है।
विज्ञापन
इस दौरान क्षेत्रीय प्रमुख एचके अवस्थी, शाखा प्रबंधक नितिन गौतम, आईआर चौधरी, डीएस रावत, एमसी आर्या, सुधा हर्ष, बीके सिन्हा, आशीष डालाकोटी समेत नगर पालिकाध्यक्ष नीमा बिष्ट, जुगल किशोर मठपाल, हेम आर्या, शिवांशु जोशी आदि थे।
विज्ञापन