फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bhimtal Bus Accident: Bus fell into ditch while trying to save car

Bhimtal Bus Accident: पुलिस जांच में खुलासा...भीमताल बस हादसे की बड़ी वजह सामने आई, सभी हैरान

Fri, 27 Dec 2024 09:59 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, भीमताल/नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, भीमताल/नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 27 Dec 2024 09:59 AM IST
सार

आमडाली में रोडवेज बस के गहरी खाई में गिरने के बाद पुलिस और परिवहन विभाग ने घटना के कारणों की जांच की।एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया, छानबीन से पाया गया कि कार को बचाने के प्रयास में ही बस अनियंत्रित होकर पैरापिट तोड़ते हुए खाई में जा गिरी।

विज्ञापन
Bhimtal Bus Accident: Bus fell into ditch while trying to save car
almora bus accident - फोटो : संवाद

विस्तार

भीमताल के पास आमडाली में रोडवेज बस के गहरी खाई में गिरने के बाद पुलिस और परिवहन विभाग ने घटना के कारणों की जांच की।एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया, छानबीन से पाया गया कि कार को बचाने के प्रयास में ही बस अनियंत्रित होकर पैरापिट तोड़ते हुए खाई में जा गिरी।

विज्ञापन

 

वहीं आरटीओ गुरुदेव सिंह ने बताया कि डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती घायलों में से किसी ने बस की रफ्तार तेज न होने की बात कही। चालक नशे में नहीं पाया गया। चालक की ओर से कोई लापरवाही अभी सामने नहीं आई है। जांच में बस के सभी दस्तावेज पूरे और सही पाए गए। आरटीओ ने कहा, परिवहन विभाग की जांच में भी बस तकनीकी रूप से फिट पाई गई।

विज्ञापन

 

हल्द्वानी डिपो की बस पिथौरागढ़ से बुधवार सुबह पांच बजे यात्रियों को लेकर हल्द्वानी के लिए रवाना हुई। दोपहर करीब एक बजे भीमताल पार करते ही आमडाली के पास मोड़ पर एक कार को बचाने के प्रयास में चालक नियंत्रण खो बैठा और बस पैरापिट को तोड़ते हुए 150 फुट गहरी खाई में गिर गई जिससे बस के परखचे उड़ गए और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के क्षेत्रों के लोग और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने घायलों को रस्सी के सहारे सड़क तक पहुंचाया, लेकिन तब तक दंपति समेत चार लोगों की मौत हो चुकी थी। इलाज के दौरान गुरुवार को भी एक छात्रा ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed